राजधानी रांची के व्यस्त लालपुर चौक पर मंगलवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक टोटो चालक ने ट्रैफिक नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए जमकर हंगामा किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था। इसी दौरान उसने ट्रैफिक सिग्नल तोड़ दिया और ट्रैफिक पोस्ट को भी टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया।
मामला तब और गंभीर हो गया जब ड्यूटी पर तैनात महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने चालक को रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि चालक ने पुलिसकर्मी के साथ अभद्र व्यवहार किया और बाद में हाथापाई व मारपीट पर उतर आया। घटना के बाद मौके पर काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया। महिला आरक्षी के लिखित आवेदन के आधार पर लालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान राकेश कुमार महतो (24 वर्ष) के रूप में बताई है। वह मूल रूप से सिल्ली क्षेत्र का रहने वाला है और फिलहाल करमटोली इलाके में रह रहा था।
पुलिस ने आरोपी के पास से एक काला मोबाइल फोन भी जब्त किया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। वहीं इस घटना के बाद राजधानी में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की सुरक्षा और सड़क पर बढ़ती अव्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









