रविवार, जुलाई 12, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
Khabar Mantra

जमशेदपुर में RSS संघ शिक्षा वर्ग शुरू, झारखंड के सैकड़ों स्वयंसेवक ले रहे प्रशिक्षण

मई 27, 2026
in झारखंड Jharkhand News
A A
जमशेदपुर में RSS संघ शिक्षा वर्ग शुरू, झारखंड के सैकड़ों स्वयंसेवक ले रहे प्रशिक्षण
Share on FacebookShare on Twitter

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से झारखंड प्रांत स्तरीय संघ शिक्षा वर्ग सामान्य एवं विशेष का शुभारंभ मंगलवार को जमशेदपुर में विधिवत रूप से किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आर.वी.एस. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग परिसर और सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बिरसानगर में आयोजित किया गया है।

इस वर्ग में झारखंड के विभिन्न जिलों से पहुंचे सैकड़ों स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं। आगामी पंद्रह दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में स्वयंसेवकों को व्यक्तित्व निर्माण, भारतीय संस्कृति, इतिहास, राष्ट्रवाद और संगठन की कार्यपद्धति से जुड़े विषयों पर बौद्धिक एवं शारीरिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्र प्रचारक रामनवमी जी ने दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि संघ शिक्षा वर्ग स्वयंसेवकों के सर्वांगीण विकास का एक प्रभावी माध्यम है। उन्होंने भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपरा और समाज निर्माण में संघ की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने बताया कि वर्ग में योग, शारीरिक व्यायाम, खेल, दंड प्रशिक्षण, गीत एवं बौद्धिक चर्चा के माध्यम से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और समय प्रबंधन जैसे गुण विकसित किए जाते हैं। साथ ही स्वयंसेवकों को ऐसी वैचारिक दृष्टि देने का प्रयास किया जाता है, जिससे वे समाज को व्यापक राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में समझ सकें।

सामाजिक समरसता और सेवा कार्यों पर विशेष जोर

अपने संबोधन में उन्होंने सामाजिक समरसता को संघ शिक्षा वर्ग की महत्वपूर्ण विशेषता बताया। उन्होंने कहा कि अलग-अलग क्षेत्र, भाषा, जाति और आर्थिक पृष्ठभूमि से आए स्वयंसेवक सामूहिक भोजन, निवास और अभ्यास के जरिए एकात्मता का भाव विकसित करते हैं, जिससे सामाजिक भेदभाव जैसी कुरीतियों को दूर करने में मदद मिलती है।

उन्होंने यह भी कहा कि संघ शिक्षा वर्ग केवल वैचारिक प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि प्राकृतिक आपदा सेवा, शिक्षा, गौ सेवा, पर्यावरण संरक्षण और अन्य सामाजिक कार्यों के प्रति भी स्वयंसेवकों को प्रेरित करता है।

इस अवसर पर प्रांत कार्यवाह संजय जी, प्रांत प्रचारक गोपाल जी, सह प्रांत प्रचारक राजीव कांत जी, प्रांत शारीरिक प्रमुख कुणाल जी, वर्ग कार्यवाह विजय कुमार जी समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Posts

Ranchi News: Permanent vending zone to be set up for street vendors in Pandra; Sanjay Seth and the Mayor inspected the site.
रांची Ranchi

Ranchi News: पंडरा में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए बनेगा स्थायी वेंडिंग जोन, संजय सेठ और महापौर ने किया स्थल निरीक्षण

जुलाई 12, 2026
Jharkhand Monsoon Health Alert
झारखंड Jharkhand News

Jharkhand में बारिश बनी बीमारियों का मौसम! डेंगू-मलेरिया से बचने के जानिए सरकार की एडवाइजरी और सावधानियां

जुलाई 12, 2026
Jharkhand voter list SIR 2026
झारखंड Jharkhand News

Jharkhand Voter List SIR 2026: शुद्धिकरण के लिए 14 जुलाई को सभी बूथों पर होगी दूसरी बैठक, जानें पूरा प्लान

जुलाई 12, 2026
Next Post
Aaj Ka Rashifal 28 May 2026: fortunes of these zodiac signs will shine today thanks to the Budhaditya and Ruchak Yogas

Aaj Ka Rashifal 28 May 2026: आज बुधादित्य और रूचक योग से चमकेगा इन राशियों का भाग्य

Jharkhand Weather Update: Relief Amidst 'Nautapa' Rain Alert Issued for Ranchi and Other Districts on May 28

Jharkhand Weather Update: झारखंड में नौतपा के बीच 28 May को राहत की खबर, रांची समेत इन जिलों में बारिश का अलर्ट

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Ranchi News: Permanent vending zone to be set up for street vendors in Pandra; Sanjay Seth and the Mayor inspected the site.

Ranchi News: पंडरा में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए बनेगा स्थायी वेंडिंग जोन, संजय सेठ और महापौर ने किया स्थल निरीक्षण

जुलाई 12, 2026

Ram Mandir दानपात्र चोरी: 40 दिनों तक चलता रहा खेल, अब CCTV से खुल गई पूरी साजिश

Bharat Tiwari Encounter: जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू, मां आशा देवी भी पहुंचीं; परिवार ने रखीं 5 बड़ी मांगें

Paper Leak के विरोध में रांची में छात्रों की मैराथन, कन्हैया कुमार बोले- युवाओं के भविष्य से हो रहा खिलवाड़

Jamshedpur में करंट लगने से मृत मजदूर के परिवार को मिला 10 लाख का मुआवजा, सरयू राय के हस्तक्षेप के बाद हुआ भुगतान

COVID-19 Alert: 4 साल बाद कोविड से 2 मौतें 8 एक्टिव केस क्या देश में फिर लागू होंगी पाबंदियां?

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

© 2025 Khabar Mantra