Dhanbad: यह बंधन तो प्यार का बंधन है… गीत की पंक्तियां गुरुवार को उस समय सच होती नजर आईं, जब भूली थाना के समीप स्थित शिव मंदिर में दो प्रेमी जोड़े विवाह के पवित्र बंधन में बंध गए। मंदिर परिसर में स्थानीय लोगों, बस्तीवासियों और परिजनों की मौजूदगी में दोनों जोड़ों ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी रचाई। शादी के दौरान पूरे इलाके में खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा।
रेलवे में काम करने के दौरान बढ़ा प्रेम संबंध
जानकारी के अनुसार पांडरपल्ला निवासी रानी कुमारी और बैंकमोड़ निवासी अमित कुमार दोनों रेलवे कर्मचारी हैं और लंबे समय से एक-दूसरे से प्रेम करते थे। अमित अक्सर रानी से मिलने पांडरपल्ला आया करता था। इसी दौरान बस्ती के लोगों को दोनों के प्रेम संबंध की जानकारी हुई। वहीं दूसरे जोड़े के बारे में भी बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से रिश्ते में थे और सामाजिक स्वीकृति के बाद विवाह के लिए आगे आए।
स्थानीय लोगों और बस्तीवासियों ने दोनों जोड़ों को सामाजिक रूप से विवाह करने की सलाह दी। इसके बाद गुरुवार को भूली थाना के समीप स्थित शिव मंदिर में पूरे विधि-विधान के साथ दोनों जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। शादी से पहले युवक-युवतियों ने थाना में कोर्ट मैरिज को लेकर बॉन्ड भी भरा।
Read More- Big Breaking : झारखंड कैबिनेट की बैठक खत्म, 40 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
लंबे समय से एक-दूसरे से प्रेम करते थे
विवाह समारोह के दौरान इलाके के कई लोग मौजूद रहे। लोगों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की। शादी के बाद नवविवाहित जोड़ों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वे लंबे समय से एक-दूसरे से प्रेम करते थे और अब समाज व परिवार के सामने नए जीवन की शुरुआत कर बेहद खुश हैं।
Read More- Breaking News: सिद्धारमैया ने कर्नाटक के सीएम पद से दिया इस्तीफा, डीके शिवकुमार होंगे अगले सीएम
स्थानीय लोगों ने कहा कि प्रेम संबंध को सामाजिक मान्यता दिलाने और दोनों जोड़ों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से यह विवाह कराया गया। पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








