Breaking News: कर्नाटक की राजनीति से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। सिद्धारमैया ने गुरुवार को इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आलाकमान ने जो कहा मैने वहीं किया। कल आलाकमान ने मुझे इस्तीफा देने को कहा तो मैने दे दिया। कर्नाटक में अब अगले सीएम को मौका मिलना चाहिए।
Breaking News: राज्यपाल के सेक्रेटरी को इस्तीफा सौंपा
मिली जानकारी के मुताबिक सिद्धारमैया आज दोपहर 3 बजे डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार लोकभवन पहुंचे थे। जिसके बाद उन्होंने राज्यपाल के सेक्रेटरी को इस्तीफा सौंपा है। राज्यपाल थावरचंद गहलोत पारिवारिक कारणों के चलते बेंगलुरु से बाहर हैं।
Read More- Big Breaking : झारखंड कैबिनेट की बैठक खत्म, 40 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
बताते चलें कि इस्तीफा से पहले सिद्धारमैया ने बेंगलुरु में अपने घर पर मंत्रियों के साथ ब्रेकफास्ट मीटिंग बुलाई थी। मीटिंग के दौरान उन्होंने सभी मंत्रियों को अपने फैसले के बारे में जानकारी दी।
Breaking News: डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया के पैर छुए, गले लगाया
इस दौरान डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया के पैर छुए, इसके बाद सीएम ने उन्हें गले लगा लिया।
Read More- Breaking News: नहीं रहे उर्दू के शायर डॉ. बशीर बद्र, 91 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
वहीं सरकार में मंत्री रहे एचके पाटिल ने अहम जानकारी देते हुए बताया कि मीटिंग के दौरान डीके शिवकुमार के नाम पर मुहर लग गई है। वहीं अगले सीएम बनेंगे।









