Chatra: चतरा जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र स्थित बक्शा डैम में प्रतिबंधित पशु के तीन कटे हुए सिर मिलने के मामले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल बन गया था।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पृथ्वीपुर गांव निवासी मोहम्मद इस्लाम और मोहम्मद इकराम के रूप में हुई है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक आरोपी के घर से फ्रिज बरामद किया, जिसमें बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित मांस रखा हुआ मिला। पुलिस ने फ्रिज और मांस को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
रविवार को बक्शा डैम में कटे हुए सिर मिलने की खबर फैलते ही सैकड़ों ग्रामीण नगवां चौक के पास इटखोरी-चतरा मुख्य मार्ग पर उतर आए। लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी सुनील कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद लोगों ने जाम समाप्त कर दिया।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








