Ranchi: रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा घटी है। तेज रफ्तार पानी टैंकर के चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई वहीं दूसरा युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई।
चालक ने नियंत्रण खोया, टैंकर ने युवक को चपेट में लिया
मिली जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार में टैंकर चल रहा था। इसी दौरान एक मोड़ के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खोे दिया जिसके बाद भारी-भरकम टैंकर सड़क पर पलट गया। जिस वक्त यह हादसा हुआ उसी समय रास्ते से स्कूटी पर दो लोग गुजर रहे थे जो टैंकर की चपेट में आ गए। घटना में एक युवक की मौत हो गई वही दूसरा युवक गंभीर रुप से घायल हो गया।
दूसरे युवक की स्थिति भी गंभीर
वहीं स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया वहीं गंभीर से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।









