शनिवार, अक्टूबर 17, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra
Sumitra Enclave Kokar Ranchi - Festive Apartment Booking Sumitra Enclave Kokar Ranchi - Festive Apartment Booking Sumitra Enclave Kokar Ranchi - Festive Apartment Booking

Dhanbad News: तोपचांची गोलीकांड में नया मोड़ , कोयला वर्चस्व की जंग से जुड़ रहे तार

Dhanbad: जिले में अवैध कोयला कारोबार को लेकर वर्चस्व की लड़ाई थमने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार तड़के तोपचांची थाना क्षेत्र में हुई कथित गोलीबारी की घटना ने अब नया मोड़ ले लिया है।

जून 1, 2026
in झारखंड Jharkhand News
A A
Dhanbad News: Topchanchi firing incident takes a new turn, with links to the battle for coal dominance.

Dhanbad News: Topchanchi firing incident takes a new turn, with links to the battle for coal dominance.

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~7 मिनट•हिंदी बुलेटिन

Dhanbad: जिले में अवैध कोयला कारोबार को लेकर वर्चस्व की लड़ाई थमने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार तड़के तोपचांची थाना क्षेत्र में हुई कथित गोलीबारी की घटना ने अब नया मोड़ ले लिया है। शुरुआती जांच में पुलिस को घायल युवक और उसके साथी के बयानों में विरोधाभास मिला है, जिसके बाद पूरी घटना को लेकर संदेह गहरा गया है। पुलिस को आशंका है कि मामला सड़क लूट या छिनतई का नहीं, बल्कि कोयला खनन क्षेत्र में वर्चस्व की जंग का नतीजा हो सकता है।

Table of Contents

Toggle
  • गोली लगने से घायल युवक अस्पताल में भर्ती
  • घटनास्थल पर नहीं मिले गोलीबारी के साक्ष्य
  • दुग्दा क्षेत्र में हुई फायरिंग की आशंका
  • पुलिस करेगी वास्तविक घटनास्थल की जांच
  • क्षेत्र में चर्चा का विषय बना गोलीकांड

गोली लगने से घायल युवक अस्पताल में भर्ती

जानकारी के अनुसार, गोली लगने से घायल हुए रवि बख्श राय को इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही बाघमारा एसडीपीओ अजीत कुमार विमल समेत अन्य पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायल युवक से पूछताछ की।

📌 यह भी पढ़ें:
  • रांची के सदर अस्पताल और RIMS को अलर्ट रहने का निर्देश, इमरजेंसी सेवाओं की तैयारी
  • नेमरा में VIP से लेकर बस और बाइक पार्किंग तक की व्यवस्था, सुरक्षा के लिए कंट्रोल रूम तैयार
  • JTET परीक्षा में मोबाइल पर सख्ती, CCTV और OMR शीट को लेकर जैक ने जारी की गाइडलाइन

रवि ने पुलिस को बताया कि वह अपने मित्र दिवाकर सिंह के साथ बाइक से देवघर जा रहा था। इसी दौरान तोपचांची बाजार के पास बाइक सवार अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी और उनकी बाइक लूटकर फरार हो गए। रवि के अनुसार अपराधियों ने तीन राउंड फायरिंग की, जिसमें दो गोलियां उसके दोनों पैरों में लगीं।

घटनास्थल पर नहीं मिले गोलीबारी के साक्ष्य

हालांकि पुलिस की प्रारंभिक जांच में कई ऐसे तथ्य सामने आए हैं, जिन्होंने घायल युवक की कहानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस के अनुसार कथित घटनास्थल पर न तो खून के निशान मिले और न ही कोई खोखा बरामद हुआ। इसके अलावा घायल और उसके साथी के बयानों में भी कई तरह की विसंगतियां सामने आई हैं।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

इन तथ्यों के आधार पर पुलिस अब इस मामले को संदिग्ध मानते हुए विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

दुग्दा क्षेत्र में हुई फायरिंग की आशंका

बाघमारा एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने बताया कि जांच के दौरान ऐसे संकेत मिले हैं कि फायरिंग की वास्तविक घटना दुग्दा थाना क्षेत्र में हुई हो सकती है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह मामला अवैध कोयला खनन और उससे जुड़े वर्चस्व विवाद से संबंधित हो सकता है।

उन्होंने कहा कि घायल को बाद में इलाज के लिए धनबाद लाया गया और घटना को तोपचांची क्षेत्र की वारदात के रूप में प्रस्तुत किया गया। हालांकि अभी जांच जारी है और पुलिस किसी अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

पुलिस करेगी वास्तविक घटनास्थल की जांच

पुलिस अब दुग्दा थाना क्षेत्र में संभावित घटनास्थल का निरीक्षण करेगी और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मामला सड़क अपराध का है या फिर अवैध कोयला कारोबार में वर्चस्व की लड़ाई का परिणाम।

क्षेत्र में चर्चा का विषय बना गोलीकांड

तोपचांची और दुग्दा इलाके में इस गोलीकांड को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। अवैध कोयला कारोबार से जुड़े विवादों की पृष्ठभूमि में इस घटना को देखा जा रहा है। फिलहाल सभी की निगाहें पुलिस जांच पर टिकी हैं, जिससे पूरे मामले की सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।

 

 

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

WhatsApp Image 2026 08 21 at 2.16.13 PM
VIKASH KR

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra

विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।

5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

Related Posts

Sadar Hospital and RIMS in Ranchi instructed to remain on alert; preparations underway for emergency services.
झारखंड Jharkhand News

रांची के सदर अस्पताल और RIMS को अलर्ट रहने का निर्देश, इमरजेंसी सेवाओं की तैयारी

अक्टूबर 17, 2026
कोडरमा में बंद खदान के पास बोरे में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका
कोडरमा Koderma

कोडरमा में बंद खदान के पास बोरे में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

अक्टूबर 17, 2026
In Ranchi, a Muslim family crafts the effigy of Ravana—a tradition at Morabadi that has continued since 1948.
रांची Ranchi

रांची में मुस्लिम परिवार बनाता है रावण का पुतला, 1948 से जारी है मोरहाबादी की परंपरा

अक्टूबर 17, 2026
Next Post
Chief Minister Hemant Soren reviews welfare schemes, lays special emphasis on employment generation

मुख्यमंत्री Hemant Soren ने कल्याण योजनाओं की समीक्षा की, रोजगार सृजन, ई-साइकिल वितरण और छात्रावास सुविधाओं पर दिया विशेष जोर

There will be no electricity for 3 hours in many areas including Bank Mor and Wasseypur in Dhanbad.

Dhanbad में बैंक मोड़, वासेपुर समेत कई इलाकों में 3 घंटे नहीं रहेगी बिजली

विज्ञापन
Sadar Hospital and RIMS in Ranchi instructed to remain on alert; preparations underway for emergency services.

रांची के सदर अस्पताल और RIMS को अलर्ट रहने का निर्देश, इमरजेंसी सेवाओं की तैयारी

अक्टूबर 17, 2026

कोडरमा में बंद खदान के पास बोरे में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

रांची में मुस्लिम परिवार बनाता है रावण का पुतला, 1948 से जारी है मोरहाबादी की परंपरा

कोडरमा सदर अस्पताल में भारी चूक! पेट में फंसा रहा चाकू, इलाज पर उठे सवाल

नेमरा में VIP से लेकर बस और बाइक पार्किंग तक की व्यवस्था, सुरक्षा के लिए कंट्रोल रूम तैयार

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, संपत्ति विवाद और फूड पॉइजनिंग समेत कई एंगल से जांच

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts