Ranchi: झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा ने झामुमो के आरोपों पर कड़ा पलटवार करते हुए कहा है कि विपक्षी दल खुद भ्रम की राजनीति कर रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता Ajay Sah ने झामुमो नेता Supriyo Bhattacharya के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह “चोर मचाए शोर” वाली स्थिति है।
अजय साह ने आरोप लगाया कि राज्यसभा चुनाव को लेकर सबसे पहले संदेह और असमंजस का माहौल झामुमो और कांग्रेस ने ही बनाया था। अब वही दल अपने विधायकों की एकजुटता का दावा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर भरोसा जताया है और अपने विधायकों के समर्थन को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है।
भाजपा प्रवक्ता ने उन अटकलों को भी खारिज किया, जिनमें पार्टी के चुनावी मैदान से हटने की बात कही जा रही थी। उनका दावा है कि भाजपा पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और जीत हासिल करेगी।
उन्होंने झामुमो को सलाह देते हुए कहा कि भाजपा के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करने के बजाय उसे अपने गठबंधन की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए। मतदान के दिन सभी दावे और वास्तविकताएं स्पष्ट हो जाएंगी।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









