रांची: राजधानी रांची में आज राजनीतिक माहौल गर्म रहने की संभावना है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आज झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) कार्यालय का घेराव करेगी। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे निर्धारित है।
JPSC कार्यालय के घेराव के बाद भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस भवन पहुंचकर प्रदर्शन और घेराव करेंगे। ऐसे में दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के आमने-सामने आने की संभावना जताई जा रही है, जिससे भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच टकराव या झड़प की आशंका बनी हुई है।
संभावित स्थिति को देखते हुए प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए जा रहे है.







