राहे-प्रखंड का प्रसिद्ध सुसारी पर्व राहे गांव में शुक्रवार सुबह फूलखुदी अनुष्ठान के साथ संपन्न हुआ।
इसके पूर्व गुरुवार की रात सुसारी को माता काली के भेष में श्मशान से शिव मंदिर तक लाया गया। उसके बाद बंगाल के प्रसिद्ध छऊ नृत्य दल के द्वारा रात भर नृत्य का आयोजन किया गया। छऊ नृत्य कलाकारों ने धार्मिक ग्रन्थो पर आधारित कहानी का नृत्य नाटिका प्रस्तुत किया। छऊ नृत्य आयोजन में लोगों की काफी भीड़ रही। पर्व का आयोजन राहे सोलह आना समिति के द्वारा वर्षो से किया जाता रहा है। आयोजन में समिति के मनोज चटर्जी, सुरेंद्र प्रजापति,कमलाकांत सिंह,सुशांत सिंह, दुलाल दत्ता, सुकरा तेली, तुलसी सिंह,सुधीर दास,सहित समिति के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।








