Jamshedpur: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS), झारखंड प्रांत की ओर से आयोजित संघ शिक्षा वर्ग के तहत गुरुवार (4 जून 2026) की शाम जमशेदपुर के मानगो इलाके में स्वयंसेवकों का एक भव्य और अनुशासित पथ संचलन (रूट मार्च) निकाला गया। घोष दल (बैंड) की देशभक्ति धुनों और भारत माता के जयकारों के बीच निकले इस संचलन को देखने के लिए सड़कों पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।
ट्रांसपोर्ट नगर से शुरू हुआ अनुशासन का सफर
पथ संचलन को लेकर मानगो स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में दोपहर से ही गहमा-गहमी का माहौल था। वर्ग में कड़ा प्रशिक्षण ले रहे लगभग 302 स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश (यूनिफॉर्म) में वहां एकत्रित हुए। विधिवत गणवेश परीक्षण के बाद ध्वजारोहण किया गया और फिर भारत माता की वंदना करते हुए संघ प्रार्थना हुई। इसके ठीक बाद अनुशासित पंक्तियों में स्वयंसेवकों का मार्च शुरू हुआ। यह संचलन ट्रांसपोर्ट नगर से रवाना होकर राजस्थान भवन तक गया और फिर तय मार्ग से होते हुए वापस अपने प्रारंभिक स्थल पर आकर संपन्न हुआ।
जगह-जगह पुष्पवर्षा, 10 जून को होगा समापन
संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने जमशेदपुर की जनता का इस गर्मजोशी से भरे स्वागत के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के संघ शिक्षा वर्ग का मुख्य उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता और संगठन क्षमता का निर्माण करना है। इस विशेष प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन आगामी 10 जून 2026 को होगा।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









