Ranchi: झारखंड में दो सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए गहमा गहमी जारी है। इसी बीच पूर्व सांसद परिमल नाथवानी भी निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले हैं। शनिवार को उन्होंने नामांकन पत्र भी खरीद लिया है।
इसी बीच, परिमल नाथवानी देर शाम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने उनके कांके रोड स्थित आवास भी गए है। देखा जाए तो यह मुलाकात काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, हालांकि सीएम हाउस से निकलने के बाद उनसे राज्यसभा चुनाव को लेकर मीडिया के द्वारा सवाल पूछा गया। लेकिन नाथवानी ने केवल कहा कि कोई बातचीत हुई है।
बैठक में हेमंत सोरेन से परिमल नाथवाणी की क्या कुछ बातचीत हुई मीडिया के सामने उन्होंने किसी भी बात को अब तक नहीं रखा है। देखा जाए यह मुलाकात कई मायनों में काफी अहम मानी जा रही है। क्योंकि देर शाम जब कांग्रेस के भूपेश बघेल और अजय कुमार सीएम हाउस से मुलाकात करके निकले थे तो उन्होंने यह दावा किया था कि गठबंधन में सब कुछ ठीक चल रहा है लेकिन उसे बैठक के तुरंत बाद परिमल नाथ वाणी का सीएम हाउस में आना और करीब आधे घंटे से ज्यादा समय तक हुई बातचीत में क्या कुछ निर्णय लिया गया है यह तो आने वाला समय ही बताएगा। लेकिन जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है नॉमिनेशन का अंतिम दिन नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे झारखंड में राज्यसभा का चुनाव रोचक होता जा रहा है।
पहले सीट पर साफ तौर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा की जीत नजर आ रही है क्योंकि उनके पास विधायक की संख्या पर्याप्त है। लेकिन दूसरे सीट पर सस्पेंस बना हुआ है साथ ही यह सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या महागठबंधन में सब कुछ ठीक है। क्योंकि जब से कांग्रेस के द्वारा प्रवीण झा का नाम सामने रखा गया उसके बाद से कहीं ना कहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा में नाराजगी देखने को मिली है।
बीते दिनों की बात की जाए तो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की आवास में जब विधायकों और मंत्रियों के बीच बैठक हुई। तो हफीजुल हसन ने साफ तौर पर यह संकेत दिया मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा दोनों सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारेगी। झामुमुख के महासचिव सुप्रिया भट्टाचार्य ने कहा कि कांग्रेस ने जल्दबाजी की है और आज झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने पहले उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। तो वहीं दूसरी तरफ देखा जाए तो कांग्रेस लगातार हेमंत सोरेन को मनाने में जुटी हुई है। भारतीय जनता पार्टी जो लगातार जीत की दावे कर रही है उसके द्वारा अभी तक राज्यसभा के कौन उम्मीदवार होंगी वह चेहरा स्पष्ट नहीं किया गया है, और इसी बीच तीन तीन ऐसे नेता है जिन्होंने अपना नामांकन पर्चा खरीद रखा है। पहले परिमल नाथवानी ने पर्चा खरीदा उसके बाद विजय रेड्डी और भाजपा के द्वारा संभावित जो चेहरे बताई जा रहे हैं गौरव वल्लभ लेकिन आखिर वह दूसरा चेहरा कौन होगा किसकी जीत सुनिश्चित होगी यह देखना फिलहाल दिलचस्प होगा।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








