शनिवार, सितम्बर 12, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

Ranchi में जमीन और ट्रेडिंग के नाम पर 4.94 लाख की ठगी, मां-बेटे पर FIR दर्ज

Ranchi में जमीन और ट्रेडिंग बिजनेस में मुनाफे का झांसा देकर गरीब महिला से 4.94 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। धुर्वा थाना में मां-बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।

जून 7, 2026
in Breaking News, रांची Ranchi
A A
Ranchi: Mother-son duo duped of Rs 4.94 lakh in the name of land and trading; FIR registered

Ranchi: Mother-son duo duped of Rs 4.94 lakh in the name of land and trading; FIR registered

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें

Ranchi: राजधानी Ranchi में जमीन और ट्रेडिंग बिजनेस में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर एक गरीब महिला से 4.94 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर धुर्वा थाना में प्रभात कुमार पाठक उर्फ सोनू और उसकी मां मंजू देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि दोनों ने सुनियोजित तरीके से महिला को विश्वास में लेकर पैसे ऐंठे और बाद में जान से मारने की धमकी भी दी।

Table of Contents

📌 यह भी पढ़ें:
  • रांची में करमा पर्व की तैयारियों पर मंथन, सरना समितियों ने रखीं कई मांगें
  • 2 साल से महिला थाना के चक्कर लगा रही युवती, फिर भी नहीं मिला इंसाफ! जानिए क्या है पूरा मामला
  • 25 लाख के इनामी माओवादी दंपति का सरेंडर, सुनील महतो हत्याकांड के आरोपी ने पत्नी संग डाला हथियार

Toggle
  • सब्जी बेचकर जोड़े थे पैसे, झांसे में आकर गंवाई जीवनभर की कमाई
  • पैसे मांगने पर ट्रेडिंग बिजनेस का दिया लालच, चेक भी हुआ बाउंस
  • धमकी देकर रांची छोड़ने को किया मजबूर
  • ‘भुखमरी की कगार पर पहुंच गया परिवार’

सब्जी बेचकर जोड़े थे पैसे, झांसे में आकर गंवाई जीवनभर की कमाई

कोकर निवासी संगीता कुमारी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वर्ष 2025 में उनकी मुलाकात मकान मालकिन के माध्यम से प्रभात कुमार पाठक से हुई थी। प्रभात और उसकी मां मंजू देवी ने उन्हें जमीन खरीदने का प्रस्ताव दिया और भरोसा दिलाया कि निवेश पर अच्छा लाभ मिलेगा।

परिवार की इकलौती कमाऊ सदस्य संगीता ने अपनी मेहनत की कमाई से 20 हजार रुपये ऑनलाइन और 4 लाख 74 हजार रुपये नकद, कुल 4.94 लाख रुपये आरोपियों को दिए। इस संबंध में एग्रीमेंट भी किया गया था।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage

पैसे मांगने पर ट्रेडिंग बिजनेस का दिया लालच, चेक भी हुआ बाउंस

पीड़िता के अनुसार जब जमीन का काम आगे नहीं बढ़ा तो उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे। इस पर आरोपी ने बहाने बनाने शुरू कर दिए। बाद में प्रभात ने दावा किया कि वह ट्रेडिंग का कारोबार करता है और निवेश पर बड़ा मुनाफा दिला देगा।

काफी दबाव के बाद आरोपी ने भुगतान के लिए बैंक का चेक दिया, लेकिन बैंक में प्रस्तुत करने पर चेक बाउंस हो गया। इसके बाद पीड़िता को लगातार टालमटोल का सामना करना पड़ा।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

धमकी देकर रांची छोड़ने को किया मजबूर

एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि जब संगीता ने अपने पैसे वापस लेने के लिए सख्ती दिखाई तो प्रभात कुमार पाठक और उसकी मां मंजू देवी ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। आरोपियों ने कथित तौर पर राजनीतिक पहुंच और रसूख का हवाला देते हुए झूठे मुकदमों में फंसाने और हत्या करवाने तक की धमकी दी।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates

डर के माहौल के कारण पीड़िता अपने परिवार के साथ रांची छोड़कर हजारीबाग चली गई।

‘भुखमरी की कगार पर पहुंच गया परिवार’

संगीता कुमारी ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह सब्जी बेचकर पूरे परिवार का पालन-पोषण करती हैं और परिवार पूरी तरह उन पर निर्भर है। ठगी की इस घटना के बाद उनकी आर्थिक स्थिति पूरी तरह चरमरा गई है और परिवार भुखमरी की स्थिति में पहुंच गया है। उन्होंने यह भी कहा कि मानसिक तनाव और लगातार मिल रही धमकियों के कारण कई बार उनके मन में आत्महत्या तक के विचार आ चुके हैं।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

WhatsApp Image 2026 08 21 at 2.16.13 PM
VIKASH KR

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra

विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।

5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report

Related Posts

रांची में करमा पर्व की तैयारियों पर मंथन, सरना समितियों ने रखीं कई मांगें
रांची Ranchi

रांची में करमा पर्व की तैयारियों पर मंथन, सरना समितियों ने रखीं कई मांगें

सितम्बर 11, 2026
ranchi woman 2 year police station case marriage promise sexual exploitation
रांची Ranchi

2 साल से महिला थाना के चक्कर लगा रही युवती, फिर भी नहीं मिला इंसाफ! जानिए क्या है पूरा मामला

सितम्बर 10, 2026
Jharkhand: Maoist couple, carrying reward of ₹25 lakh, surrendered in Kolkata
Breaking News

25 लाख के इनामी माओवादी दंपति का सरेंडर, सुनील महतो हत्याकांड के आरोपी ने पत्नी संग डाला हथियार

सितम्बर 10, 2026
Next Post
जामताड़ा के भातुपुर के पास वज्रपात की चपेट में आने से जड़ी-बूटी विक्रेता की मौत

जामताड़ा के भातुपुर के पास वज्रपात की चपेट में आने से जड़ी-बूटी विक्रेता की मौत

कुच्चू में भाजपा की अहम बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिया बड़ा संदेश

कुच्चू में भाजपा की अहम बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिया बड़ा संदेश

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

डीजीपी तादाशा मिश्रा पहुंची गिरिडीह, पूर्व मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि

डीजीपी तादाशा मिश्रा पहुंची गिरिडीह, पूर्व मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि

सितम्बर 11, 2026

पद नहीं, संगठन और विचारधारा सर्वोपरि-मनोज वाजपेयी महतो ने संभाला OBC मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का पदभार

धनबाद में 16 पुलिस अधिकारियों का तबादला, कई थाना प्रभारियों को मिली नई जिम्मेदारी

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, लखनपुर में संचालित अवैध आरामील ध्वस्त

मध्य प्रदेश में आदिवासी बच्चों की मौत पर मंत्री इरफान अंसारी ने उठाए सवाल

रांची में करमा पर्व की तैयारियों पर मंथन, सरना समितियों ने रखीं कई मांगें

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra