शनिवार, सितम्बर 12, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

गुमला में रहस्यमयी मौत से सनसनी-बंद पड़े भट्ठे में मिला युवक का शव

जून 9, 2026
in गुमला Gumla
A A
गुमला में रहस्यमयी मौत से सनसनी-बंद पड़े भट्ठे में मिला युवक का शव

गुमला में रहस्यमयी मौत से सनसनी-बंद पड़े भट्ठे में मिला युवक का शव

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें

Gumla: गुमला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत छतरपुर गांव स्थित एक बंद पड़े ईंट भट्ठे से मंगलवार सुबह एक युवक का शव बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रायडीह थाना क्षेत्र के जादी गांव निवासी अमित एक्का के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Table of Contents

📌 यह भी पढ़ें:
  • H1N1-H3N2 के बढ़ते मामलों के बीच झारखंड अलर्ट, अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड तैयार
  • गुमला: बसिया का अर्पित 12 दिन से लापता, स्कूल से छुट्टी लेकर घर के लिए निकला था, फिर क्या हुआ?
  • गुमला में पेड़ से लटकता हुआ युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Toggle
  • चरवाहे की नजर पड़ी तो सामने आया पूरा मामला
    • घटनास्थल से एक मोबाइल फोन बरामद
    • पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

चरवाहे की नजर पड़ी तो सामने आया पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह एक चरवाहा छतरपुर गांव स्थित दिलीप साहू के बंद पड़े ईंट भट्ठे के पास मवेशी चरा रहा था। इसी दौरान उसकी नजर भट्ठे के अंदर पड़े एक युवक के शव पर पड़ी। उसने तत्काल इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। देखते ही देखते यह खबर पूरे गांव और आसपास के क्षेत्रों में फैल गई, जिससे लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई।

घटना की जानकारी स्थानीय मुखिया सुशील दीपक मिंज ने चैनपुर थाना को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया तथा साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates

घटनास्थल से एक मोबाइल फोन बरामद

जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। मोबाइल में उपलब्ध नंबरों के आधार पर संपर्क करने पर मृतक की पहचान अमित एक्का के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव की पहचान की।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि अमित एक्का लकवा (पैरालिसिस) से पीड़ित था, हालांकि वह चलने-फिरने में सक्षम था। वे अक्सर अपनी बहन के ससुराल डुमरी क्षेत्र आया-जाया करते थे। ऐसे में वह छतरपुर कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी रहस्य बना हुआ है।

पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। ऐसे में मौत के कारणों के संबंध में अभी कुछ भी स्पष्ट रूप से कहना संभव नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report

पुलिस फिलहाल परिजनों एवं स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है तथा सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा और मौत के कारणों का पता लगा लिया जाएगा।

फिलहाल पूरे क्षेत्र में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, जबकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

च7ब 1
Neeraj Toppo

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage

Related Posts

Jharkhand on alert amidst rising H1N1-H3N2 cases; isolation wards ready in hospitals.
झारखंड Jharkhand News

H1N1-H3N2 के बढ़ते मामलों के बीच झारखंड अलर्ट, अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड तैयार

अगस्त 31, 2026
Gumla: Arpit from Basia has been missing for 12 days; he had left for home after taking leave from school—what happened next?
गुमला Gumla

गुमला: बसिया का अर्पित 12 दिन से लापता, स्कूल से छुट्टी लेकर घर के लिए निकला था, फिर क्या हुआ?

अगस्त 21, 2026
गुमला में पेड़ से लटकता हुआ युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
गुमला Gumla

गुमला में पेड़ से लटकता हुआ युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

जून 27, 2026
Next Post
Bhagwan Birsa Munda History

Birsa Munda History: भगवान बिरसा मुंडा की अमर गाथा और उलगुलान के 12 जरूरी तथ्य

गूगल पर फर्जी कस्टमर केयर नंबर डालकर करते थे करोड़ों की ठगी, जामताड़ा से 3 गिरफ्तार

गूगल पर फर्जी कस्टमर केयर नंबर डालकर करते थे करोड़ों की ठगी, जामताड़ा से 3 गिरफ्तार

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Ranchi Tulip Hospital controversy

Ranchi: ट्यूलिप हॉस्पिटल विवाद पर इरफान अंसारी सख्त, बोले- दोष मिला तो अस्पताल होगा सील!

सितम्बर 12, 2026

Jharkhand: मौसम में फिर बदलाव, 12 सितंबर को बारिश को लेकर IMD का अलर्ट

12 September 2026: शनिवार को सिंह, वृश्चिक और धनु समेत इन राशियों के लिए बन रहे लाभ के योग

डीजीपी तादाशा मिश्रा पहुंची गिरिडीह, पूर्व मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि

पद नहीं, संगठन और विचारधारा सर्वोपरि-मनोज वाजपेयी महतो ने संभाला OBC मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का पदभार

धनबाद में 16 पुलिस अधिकारियों का तबादला, कई थाना प्रभारियों को मिली नई जिम्मेदारी

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra