Koderma: कोडरमा जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाला हादसा सामने आया है। नवलशाही थाना क्षेत्र में कुएं के पास बर्तन धो रही 15 वर्षीय किशोरी की अचानक चक्कर खाकर गिरने से मौत हो गई। मृतका की पहचान संजय मेहता की पुत्री अंकिता कुमारी के रूप में हुई है। इस अचानक हुए हादसे से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में मातम पसरा हुआ है।
बर्तन धोने के दौरान आया चक्कर, सिलवट पर सिर के बल गिरी
परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, 9वीं कक्षा की छात्रा अंकिता कुमारी मंगलवार को अपने घर के अंदर बने कुएं के पास बैठकर रोजाना की तरह बर्तन साफ कर रही थी। इसी बीच उसे अचानक तेज चक्कर आया और वह अपना संतुलन खो बैठी। संतुलन बिगड़ते ही वह पास में ही रखे पत्थर के भारी सिलवट पर सिर के बल जा गिरी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि गिरते ही उसके सिर और नाक से भारी मात्रा में खून बहने लगा। आवाज सुनकर आसपास मौजूद घर के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक अंकिता अचेत हो चुकी थी।
पहले से चल रहा था इलाज, मैट्रिक की तैयारी कर रही थी अंकिता
घायल अंकिता को परिजन बिना समय गंवाए तुरंत सदर अस्पताल कोडरमा ले गए। लेकिन वहां के डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, सिर में अंदरूनी और गंभीर चोट (Internal Head Injury) लगने के कारण उसकी जान गई।
Read More- कोडरमा में युवक की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में तनाव का माहौल
अंकिता के भाई निशांत ने बताया कि उसे लंबे समय से अचानक चक्कर आने की बीमारी थी, जिसके लिए डॉक्टरों की सलाह पर उसकी दवाइयां भी चल रही थीं। अंकिता अगले साल होने वाली मैट्रिक परीक्षा की तैयारी में जुटी थी, लेकिन इस एक हादसे ने हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं।
Read More- कोडरमा में युवक की बेरहमी से हत्या, कुंए से मिला शव-जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना पर पहुंची नवलशाही थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले को दुर्घटना मानकर आगे की जांच कर रही है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









