Ranchi: झारखंड के महाधिवक्ता राजीव रंजन के इस्तीफे के बाद राज्य की राजनीति में नई बहस छिड़ गई है। भारतीय जनता पार्टी ने इस मुद्दे को लेकर हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोला है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने कहा कि राज्य में शासन व्यवस्था की जगह अब “म्यूजिकल चेयर” का खेल चलता नजर आ रहा है, जहां संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों का भविष्य सत्ता के अंदरूनी समीकरणों पर निर्भर करता है।
अजय साह ने सवाल उठाया कि राजीव रंजन ने स्वेच्छा से इस्तीफा दिया या फिर उन पर दबाव बनाया गया। उन्होंने कहा कि सरकार भले ही इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हो, लेकिन जनता पूरे घटनाक्रम को समझ रही है।
भाजपा का आरोप है कि राजीव रंजन के कार्यकाल में कई मामलों में सरकार को अदालतों में निराशा हाथ लगी और कमजोर कानूनी आधार वाले मामलों को भी राजनीतिक कारणों से उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय तक ले जाया गया।
भाजपा ने सरकार से मांग की है कि राजीव रंजन के कार्यकाल का श्वेत पत्र जारी किया जाए। पार्टी चाहती है कि सरकार मुकदमों की जीत-हार, कानूनी सलाहकारों पर हुए खर्च और इस्तीफे की वास्तविक वजह को सार्वजनिक करे, ताकि जनता के सामने पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सके।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









