Koderma: कोडरमा जिले के सदर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कोडरमा-जयनगर मुख्य मार्ग पर पथलडीहा के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सीधे पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में कार सवार चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और यह हादसा हुआ।
तीन लोग गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में इलाज जारी
घायलों की पहचान महेश दास, शमसुल अंसारी और बाजो राम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महेश दास अपने मित्र शमसुल अंसारी के साथ जयनगर के तेतरौन से कोडरमा की ओर जा रहे थे। तभी पथलडीहा के पास यह दुर्घटना हो गई।
हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, एयरबैग खुलने के कारण आगे बैठे चालक और एक अन्य यात्री की जान बच गई।
Read More- राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस, JMM और RJD ने तय किए पोलिंग और काउंटिंग एजेंट, मतदान दिवस की रणनीति तैयार
पीछे बैठे यात्री की हालत गंभीर
कार की पिछली सीट पर बैठे शमसुल अंसारी को गंभीर चोटें आई हैं और उनके दोनों पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से कोडरमा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
Read More- कोडरमा: बेटी के लव मैरिज से नाराज पिता ने जिंदा रहते ही कर डाला पिंडदान
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर कोडरमा थाना ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों की पुष्टि करने में जुटी है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









