Dhanbad: धनबाद के निरसा में बुधवार शाम राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर एक चलती महिंद्रा स्कॉर्पियो में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और महज कुछ ही मिनटों में स्कॉर्पियो पूरी तरह जलकर राख हो गई। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
सिर्फ आठ महीने पुरानी थी वाहन
घटना निरसा के पुराने थाना से करीब 100 मीटर दूर धनबाद जाने वाली लेन पर शाम लगभग साढ़े सात बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन में अचानक धुआं उठा और फिर आग की लपटें तेज हो गईं। सूचना मिलने के बाद दमकल को खबर दी गई, लेकिन उसके पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने एनएच निर्माण में लगी मिक्सर मशीन की टंकी से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया और काफी हद तक आग पर काबू पा लिया।
वाहन मालिक विराज मंडल ने बताया कि स्कॉर्पियो सिर्फ आठ महीने पुरानी थी और कुछ दिन पहले ही उसकी सर्विसिंग कराई गई थी। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। सूचना पर पहुंची निरसा पुलिस ने जले हुए वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आग के कारण कुछ देर तक एनएच-19 पर यातायात भी प्रभावित रहा।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









