धनबाद: लोयाबाद थाना में पदस्थापित लगभग पचास वर्ष के हवलदार रामा राम की शनिवार की सुबह अचानक से स्वास्थ्य बिगड़ गया। ड्यूटी के दौरान चक्कर आने से वह थाना परिसर में गिर पड़े। बाद में उन्हें इलाज के लिए धनबाद के कई अस्पतालों में ले जाया गया, जहाँ गंभीर स्थिति देखकर उन्हें रांची भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह लगभग 4:30 बजे रामा राम गश्ती ड्यूटी पर थे। फिर वह थाना परिसर के वॉशरूम की तरफ जा रहे थे। उसी समय अचानक उनको चक्कर आया और वह गिर पड़े।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पीकू प्रसाद ने साथी पुलिसकर्मियों की मदद से उन्हें तुरंत धनबाद के SNMCH अस्पताल पहुँचाया। वहाँ के डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए बेहतर इलाज के लिए असर्फी अस्पताल भेजने का सुझाव दिया।
इसके बाद पुलिसकर्मी उन्हें असर्फी अस्पताल ले गए। वहाँ भी स्थिति में अपेक्षित सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उन्हें रांची के वेदांता अस्पताल में रेफर कर दिया।
रामा राम को ब्रेन हैमरेज हुआ है और उनकी हालत अब भी गंभीर है।
पाँच दिन पहले ही लोयाबाद थाना में उनकी पोस्टिंग हुई थी।
जानकारी के अनुसार, रामा राम करीब पाँच दिन पहले पुलिस लाइन से स्थानांतरित होकर लोयाबाद थाना में काम शुरू किया था। अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों के बीच चिंता का माहौल बना हुआ है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis







