Ukraine Russia war: यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध के बीच बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यूक्रेन ने रूस पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया। रूस के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, रातभर में करीब 1,000 ड्रोन और 4 क्रूज मिसाइलों को मार गिराया गया, जिनमें लगभग 200 ड्रोन मॉस्को की ओर बढ़ रहे थे।
तेल ठिकानों पर बड़ा हमला, आग और धमाकों से दहला रूस
सूत्रों से मिली रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिणी रोस्तोव क्षेत्र में एक ऑयल डिपो पर बड़ा धमाका हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं मॉस्को की कपोतन्या ऑयल रिफाइनरी पर भी ड्रोन हमला हुआ, जिसके बाद भीषण आग लग गई और टैंक का ढक्कन कई मीटर ऊपर उछल गया। काले धुएं ने पूरे इलाके को ढक लिया।
पास के शॉपिंग सेंटर में भी आग लगने की खबर है, जबकि ड्रोन मलबे के कारण कई रिहायशी और व्यावसायिक इमारतों को नुकसान पहुंचा। सुरक्षा कारणों से कई ऊंची इमारतों को खाली कराया गया और मॉस्को के एयरपोर्ट्स पर उड़ानों को कुछ समय के लिए रोक दिया गया।
Read More- Breaking News: 81 विधायकों ने डाले वोट, रात 8 बजे तक रिजल्ट की संभावना-जाने किसका पलड़ा है भारी
जेलेंस्की का बयान: यह रूस के हमलों का जवाब है
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि यह हमला पिछले हफ्ते कीव पर रूस की कार्रवाई का जवाब है। उन्होंने दावा किया कि यूक्रेनी सेना ने उन ठिकानों को निशाना बनाया जो रूस के युद्ध अभियान को समर्थन दे रहे थे।
Read More- Breaking News: झारखंड राज्यसभा चुनाव मतदान में दो वोट रद्द होने की सूचना
जेलेंस्की ने रूस को चेतावनी देते हुए कहा कि युद्ध को खत्म करने के लिए अब कूटनीति का रास्ता अपनाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा, “अगर यूक्रेन जलेगा, तो मॉस्को भी जलेगा।”
पुतिन की चुप्पी और वैश्विक चिंता
हमले के समय रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन कजान में दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के नेताओं के साथ बैठक में थे। फिलहाल क्रेमलिन की ओर से इस हमले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
यह हमला युद्ध को एक नए और खतरनाक मोड़ पर ले जाता दिख रहा है, जिससे वैश्विक तनाव और बढ़ने की आशंका है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









