Breaking News: बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों पर हुए चुनाव में जेएमएम प्रत्याशी बैजनाथ राम और निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी के चुनाव जीतने की सूचना है। हालांकि इसकी आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं हुई है।
Read More- Breaking News: 81 विधायकों ने डाले वोट, रात 8 बजे तक रिजल्ट की संभावना-जाने किसका पलड़ा है भारी
Breaking News: परिमाल नाथवानी को 30 मत मिले
सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक जेएमएम प्रत्याशी बैजनाथ राम को 31 मत मिले है। 30 मत परिमाल नाथवानी को और 20 मत प्रणव झा को प्राप्त हुए है। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर आंकड़े सामने नहीं आए हैं।
Read More- Breaking News: झारखंड राज्यसभा चुनाव मतदान में दो वोट रद्द होने की सूचना
Breaking News: निशिकांत दुबे ने दी जीत की बधाई
इस पर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट करते हुए परिमल नाथवानी को जीत की बधाई दी है। उन्होंने दावा किया कि नाथवानी को 28 वोट मिले जबकि महागठबंधन प्रत्याशी प्रणव झा को 20 वोट मिले। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इस चुनाव में महागठबंधन बुरी तरह से हारा है।
Read More- Breaking News: महागठबंधन की वोटिंग खत्म-झामुमो के कुछ विधायकों द्वारा क्रॉस वोटिंग करने की सूचना!
बताते चलें कि इस बार विधानसभा की दो सीटों के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में है। महागठबंधन की तरफ से जेएमएम ने पूर्व मंत्री बैजनाथ राम को अपना उम्मीदवार बनाया है वहीं कांग्रेस ने प्रणव झा को मैदान में उतारा है। वहीं बिजनेसमैन परिमल नाथवानी निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान मेें उतरे हैं जिनकों बीजेपी का समर्थन प्राप्त है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









