Breaking News: झारखंड की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों पर हुए चुनाव में जेएमएम प्रत्याशी बैजनाथ राम और निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी चुनाव जीत चुके हैं। कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा को करारी शिकस्त का सामना करना पडा़ है।
Read More- जाने कौन है परिमल नाथवानी-उद्योगपति से लेकर राजनीति के शिखर तक का सफर
Breaking News: परिमल नाथवानी को 28 वोट मिले
मिली जानकारी के मुताबिक जेएमएम प्रत्याशी बैजनाथ राम को कुल 30 वोट मिले है। वहीं दूसरे सीट पर विजेता परिमल नाथवानी को 30 वोट मिले थें हालांकि उनमें से 2 वोट रद्द कर दिये गए जिसके बाद उन्हें 28 वोट मिले। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा को 20 वोटों से ही संतोष करना पड़ा। मदगणना के दौरान कुल 3 वोट रद्द किये गए हैं।
Read More- Breaking News: झारखंड राज्यसभा चुनाव मतदान में दो वोट रद्द होने की सूचना
परिमल नाथवानी ने बीजेपी के कई बड़े नेताओं से की मुलाकात
परिमल नाथवानी की जीत के बाद बीजेपी में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। जीत के बाद नाथवानी ने बाबूलाल मरांडी और आदित्य साहू समेत बीजेपी के कई बड़े नेताओं से मुलाकात की। इस जीत के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर और पटाखा फोड़कर जश्न में डूब गए हैं।
Read More- Breaking News: 81 विधायकों ने डाले वोट, रात 8 बजे तक रिजल्ट की संभावना-जाने किसका पलड़ा है भारी
Breaking News: दो सीट के लिए तीन उम्मीदवार थे मैदान पर
बताते चलें कि इस बार विधानसभा की दो सीटों के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में है। महागठबंधन की तरफ से जेएमएम ने पूर्व मंत्री बैजनाथ राम को अपना उम्मीदवार बनाया है वहीं कांग्रेस ने प्रणव झा को मैदान में उतारा है। वहीं बिजनेसमैन परिमल नाथवानी निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान मेें उतरे हैं जिनकों बीजेपी का समर्थन प्राप्त है।
Read More- Breaking News: महागठबंधन की वोटिंग खत्म-झामुमो के कुछ विधायकों द्वारा क्रॉस वोटिंग करने की सूचना!

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









