गुरूवार, सितम्बर 24, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra

TMC में बगावत तेज: ममता बनर्जी को चेयरमैन पद से हटाने का दावा, बागी गुट ने बनाई नई राष्ट्रीय कार्यसमिति

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की हार के बाद पार्टी के भीतर शुरू हुआ असंतोष अब खुली बगावत का रूप लेता दिख रहा है।

जून 22, 2026
in Breaking News, देश National News
A A
Rebellion intensifies in TMC: Claim made to remove Mamata Banerjee from the post of Chairperson; rebel faction forms a new National Executive Committee.

Rebellion intensifies in TMC: Claim made to remove Mamata Banerjee from the post of Chairperson; rebel faction forms a new National Executive Committee.

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की हार के बाद पार्टी के भीतर शुरू हुआ असंतोष अब खुली बगावत का रूप लेता दिख रहा है। सोमवार को ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले बागी गुट ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि उसने पार्टी की नई राष्ट्रीय कार्यसमिति का गठन कर लिया है। साथ ही, पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चेयरमैन पद से हटाने और पार्टी नेतृत्व में व्यापक बदलाव करने की घोषणा भी की गई है।

Table of Contents

📌 यह भी पढ़ें:
  • बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर! 28-30 सितंबर तक हड़ताल, रविवार को भी खुलेंगे बैंक
  • Rahul Gandhi ने 2023 के चुनाव आयुक्त कानून के दो प्रावधानों पर उठाए सवाल
  • Breaking News: 25 सितंबर को होने वाली झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक स्थगित

Toggle
  • अरूप राय बने नए चेयरमैन, अभिषेक भी हटाए गए
  • न्यू टाउन में हुई बागी विधायकों की बैठक
  • संविधान की धारा-20 का दिया हवाला
  • ‘असल तृणमूल‘ होने का दावा
  • ममता खेमे ने किया खारिज

अरूप राय बने नए चेयरमैन, अभिषेक भी हटाए गए

बागी गुट की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, हावड़ा मध्य से विधायक अरूप राय को नई राष्ट्रीय कार्यसमिति का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। वहीं, अभिषेक बनर्जी को राष्ट्रीय महासचिव पद से हटाकर संगठन में नई नियुक्तियां की गई हैं।

न्यू टाउन में हुई बागी विधायकों की बैठक

बजट सत्र समाप्त होने के बाद न्यू टाउन स्थित एक होटल में बागी नेताओं और विधायकों की बैठक आयोजित की गई। गुट का दावा है कि इस बैठक में करीब 60 विधायक और कोलकाता के लगभग 70 पूर्व पार्षद शामिल हुए। बैठक के दौरान 30 सदस्यीय नई राष्ट्रीय कार्यसमिति के गठन का प्रस्ताव पारित किया गया।

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report

संविधान की धारा-20 का दिया हवाला

बागी नेताओं ने अपने कदम को सही ठहराते हुए तृणमूल कांग्रेस के संविधान की धारा-20 का उल्लेख किया। उनका कहना है कि पार्टी संविधान के अनुसार हर तीन वर्ष में राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक आयोजित करना अनिवार्य है, लेकिन वर्ष 2022 के बाद ऐसी कोई बैठक नहीं हुई। इसी आधार पर पुरानी कार्यसमिति को भंग कर नई समिति गठित करने का निर्णय लिया गया।

‘असल तृणमूल‘ होने का दावा

नई कार्यसमिति में पूर्व मंत्री अरूप विश्वास, विधायक फिरहाद हकीम और रथीन घोष को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, ऋतब्रत बनर्जी के साथ जावेद खान, संदीपन साहा और सबीना यासमिन को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अखरुज्जमान को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

बैठक के बाद बागी गुट ने दावा किया कि वही “असल तृणमूल कांग्रेस” का प्रतिनिधित्व करता है। इस बैठक में चंद्रिमा भट्टाचार्य के पुत्र और पूर्व पार्षद सौरभ बसु की मौजूदगी भी राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी रही।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage

ममता खेमे ने किया खारिज

हालांकि, ममता बनर्जी समर्थक गुट ने इन सभी दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। तृणमूल विधायक कुणाल घोष ने कहा कि “तृणमूल कांग्रेस और ममता बनर्जी एक-दूसरे के पर्याय हैं। पार्टी संविधान के तहत किसी भी बागी गुट को इस तरह नई कार्यसमिति बनाने या नेतृत्व बदलने का अधिकार नहीं है।”

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि यह विवाद और गहराता है तो आने वाले दिनों में पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम देखने को मिल सकता है।

 

 

 

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

WhatsApp Image 2026 08 21 at 2.16.13 PM
VIKASH KR

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra

विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।

5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates

Related Posts

28 से 30 सितंबर बैंक हड़ताल, 27 सितंबर रविवार को खुलेंगी बैंक शाखाएं
देश National News

बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर! 28-30 सितंबर तक हड़ताल, रविवार को भी खुलेंगे बैंक

सितम्बर 24, 2026
Rahul raised questions about two provisions of the 2023 Election Commissioner Act.
देश National News

Rahul Gandhi ने 2023 के चुनाव आयुक्त कानून के दो प्रावधानों पर उठाए सवाल

सितम्बर 24, 2026
Breaking News: 25 सितंबर को होने वाली झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक स्थगित
Breaking News

Breaking News: 25 सितंबर को होने वाली झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक स्थगित

सितम्बर 24, 2026
Next Post
आज का राशिफल 23 जून 2026: सिंह-कुंभ वाले रहें सावधान, कन्या और वृश्चिक राशि वालों पर बरसेगा पैसा

आज का राशिफल 23 जून 2026: सिंह-कुंभ वाले रहें सावधान, कन्या और वृश्चिक राशि वालों पर बरसेगा पैसा

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में अगले एक सप्ताह तक बारिश के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में अगले एक सप्ताह तक बारिश के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

भावुक हुए सीएम हेमंत सोरेन-मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा को दी श्रद्धांजलि

भावुक हुए सीएम हेमंत सोरेन-मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा को दी श्रद्धांजलि

सितम्बर 24, 2026

देवघर में छह जिलों की पेयजल योजनाओं की समीक्षा, लापरवाही पर एजेंसी और संवेदकों पर होगी कार्रवाई

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री की मौत पर सुदेश महतो ने जताया शोक

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, पवन साय बने संगठन महामंत्री

SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर कांग्रेस का देशव्यापी आंदोलन, झारखंड में 27-28 सितंबर को प्रदर्शन

बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर! 28-30 सितंबर तक हड़ताल, रविवार को भी खुलेंगे बैंक

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • About Editor
  • About Us
  • Add
  • Contact Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Disclaimer (अस्वीकरण)
  • Editorial Policy
  • Home
  • New Home
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Site Map
  • Sitemap
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Work In Progress
  • YouTube
  • खबर मन्त्र | सबकी बात सबके साथ.
  • नियम और शर्तें (Terms & Conditions)

© 2025 Khabar Mantra