Ranchi: रांची स्थित JSCA International Stadium में आयोजित झारखंड प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले को देखने के लिए भरी भीड़ पहुंची हुई है। इसी बीच वेस्ट गेट पर अफरा तफरी मच गई है। इस दौरान कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कुछ लोगों को रांची राज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रांची: JSCA स्टेडियम के वेस्ट गेट पर भगदड़, कई घायल, नाराज दर्शकों ने तोड़ा गेट#ranchi #JSCAstadium #ranchicricketmatch #cricketmatch #JPL @HemantSorenJMM pic.twitter.com/uK2K9w9Nwc
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्टSpecial Report— Khabar Mantra Live (@Khabarmantlive) June 23, 2026
मिली जानकारी के अनुसार मैच देखने के लिए लोग लंबे समय से गेट पे खड़े थे, लेकिन गेट नहीं खुलने और भीड़ ने वेस्ट गेट का दरवाजा तोड़ दिया और अंदर घुसने की कोशिश की। घटना के बाद स्टेडियम परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया, जबकि सुरक्षा कर्मियों और पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रण में लिया। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि फाइनल मुकाबले को लेकर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे, लेकिन भीड़ को संभालने के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे।

न्यूज डेस्क राइटर, खबर मन्त्र। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल जगत और वायरल समसामयिक विषयों पर त्वरित और सटीक समाचार संपादन।









