गुरूवार, अक्टूबर 8, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra

धनबाद में Prince Khan की धमकी पर सियासत तेज, विधायक अरूप चटर्जी ने ढुल्लू महतो पर लगाए गंभीर आरोप, सांसद बोले- मुझे भी मिली धमकी

धनबाद में गैंगस्टर Prince Khan की कथित धमकी को लेकर सियासत गरमा गई है। निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने सांसद ढुल्लू महतो पर गंभीर आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई, जबकि सांसद ने भी खुद को धमकी मिलने का दावा किया और निष्पक्ष जांच की मांग की।

जुलाई 4, 2026
in Breaking News, झारखंड Jharkhand News, धनबाद Dhanbad
A A
Politics heats up in Dhanbad over threats from Prince Khan; MLA Arup Chatterjee levels serious allegations against Dhullu Mahto, while the MP states he also received a threat.

Politics heats up in Dhanbad over threats from Prince Khan; MLA Arup Chatterjee levels serious allegations against Dhullu Mahto, while the MP states he also received a threat.

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~9 मिनट•हिंदी बुलेटिन

धनबाद: धनबाद में Prince Khan के नाम से मिली कथित धमकियों को लेकर धनबाद की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। शनिवार को अलग-अलग आयोजित प्रेस वार्ताओं में निरसा विधायक अरूप चटर्जी और धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने एक-दूसरे के दावों पर सवाल उठाए। दोनों नेताओं ने खुद को प्रिंस खान की ओर से धमकी मिलने की बात कही, लेकिन इस पूरे मामले को लेकर दोनों के आरोप और दावे एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं।

Table of Contents

Toggle
  • अरूप चटर्जी ने ढुल्लू महतो और Prince Khan के खिलाफ दर्ज कराई FIR
  • सांसद के बयान पर भी उठाए सवाल
  • बोले- Prince Khan पाकिस्तान में छिपा है
  • सांसद ढुल्लू महतो ने कहा- मुझे भी कई बार मिल चुकी है धमकी
  • निष्पक्ष जांच और गिरफ्तारी की मांग
  • आरोपों को बताया राजनीति
  • जांच पर टिकी नजर

अरूप चटर्जी ने ढुल्लू महतो और Prince Khan के खिलाफ दर्ज कराई FIR

धनबाद परिसदन में आयोजित प्रेस वार्ता में निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने आरोप लगाया कि उन्हें मिली रंगदारी और जान से मारने की धमकी के पीछे सांसद ढुल्लू महतो का हाथ है। उन्होंने बताया कि इस मामले में निरसा थाना में सांसद ढुल्लू महतो और फरार गैंगस्टर प्रिंस खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

📌 यह भी पढ़ें:
  • हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, गुरुवार को नेमरा में होगा अंतिम संस्कार
  • मां रूपी सोरेन की जिंदगी से सीखिए वो बातें, जो शायद हमें बहुत देर से समझ आती हैं
  • पद नहीं, परिवार की ताकत थीं रूपी सोरेन, जानिए उनकी अनकही कहानी

विधायक ने कहा कि दो दिन पहले उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सांसद के कथित अवैध कारोबार और गैंगस्टर Prince Khan से संबंधों की जांच की मांग की थी। उनका आरोप है कि इन सवालों का जवाब देने के बजाय उन्हें प्रिंस खान के जरिए धमकी दिलाई गई।

अरूप चटर्जी का दावा है कि शुक्रवार शाम जब वह रांची में विधानसभा परिसर में थे, तभी उनके मोबाइल फोन पर प्रिंस खान की ओर से धमकी भरा संदेश आया। इसके बाद उन्होंने धनबाद के एसएसपी को सूचना दी और कानूनी कार्रवाई शुरू की।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

सांसद के बयान पर भी उठाए सवाल

प्रेस वार्ता के दौरान अरूप चटर्जी ने सांसद ढुल्लू महतो के उस दावे पर भी सवाल उठाया, जिसमें उन्होंने एक जुलाई को धमकी मिलने की बात कही थी। विधायक ने कहा कि यदि सांसद को पहले ही धमकी मिली थी तो उन्होंने इसकी जानकारी तुरंत सार्वजनिक क्यों नहीं की।

उन्होंने आरोप लगाया कि या तो दोनों के बीच किसी प्रकार का संबंध है या फिर सांसद को मिला धमकी का संदेश संदिग्ध है। हालांकि, इन आरोपों के समर्थन में विधायक ने कोई सार्वजनिक साक्ष्य पेश नहीं किया।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

बोले- Prince Khan पाकिस्तान में छिपा है

अरूप चटर्जी ने कहा कि प्रिंस खान भारत में नहीं बल्कि पाकिस्तान में छिपा हुआ है। ऐसे में उसकी गिरफ्तारी केवल राज्य सरकार के स्तर पर संभव नहीं है और इसके लिए अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों की मदद की जरूरत पड़ेगी। उन्होंने मांग की कि प्रिंस खान के पूरे नेटवर्क और उसके कथित संरक्षकों की निष्पक्ष जांच कराई जाए।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

उन्होंने यह भी कहा कि यदि भविष्य में उनके साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो उसके लिए सांसद ढुल्लू महतो और प्रिंस खान जिम्मेदार होंगे।

सांसद ढुल्लू महतो ने कहा- मुझे भी कई बार मिल चुकी है धमकी

इधर सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने दावा किया कि उन्हें भी गैंगस्टर प्रिंस खान की ओर से कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। उन्होंने बताया कि एक जुलाई को भी उन्हें धमकी मिली थी और इससे पहले भी कई बार ऐसे कॉल और संदेश आ चुके हैं।

सांसद के अनुसार, इस संबंध में उन्होंने धनबाद के एसएसपी और केंद्रीय गृह मंत्री को लिखित शिकायत भेजी है। उन्होंने बताया कि दिल्ली जाने के दौरान भी उन्हें धमकी मिली थी और शुक्रवार शाम एक विदेशी नंबर से भी कॉल आया।

निष्पक्ष जांच और गिरफ्तारी की मांग

ढुल्लू महतो ने कहा कि वह चाहते हैं कि प्रिंस खान जैसे अपराधी को जल्द गिरफ्तार कर कानून के हवाले किया जाए। उनका कहना था कि जब एक सांसद और विधायक तक को धमकी मिल रही है तो यह कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

उन्होंने कहा कि यदि राज्य सरकार प्रभावी कार्रवाई करेगी तो केंद्र सरकार भी पूरा सहयोग करेगी और अपराधी को कहीं से भी गिरफ्तार कर लाया जाएगा।

आरोपों को बताया राजनीति

सांसद ने कहा कि कुछ लोग उनके नाम पर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि धनबाद को अपराध मुक्त बनाना उनकी प्राथमिकता है और उन्होंने इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।

साथ ही उन्होंने कहा कि धनबाद में एयरपोर्ट, फ्लाईओवर और अन्य विकास परियोजनाओं पर चर्चा होनी चाहिए, न कि केवल राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप पर।

जांच पर टिकी नजर

फिलहाल गैंगस्टर Prince Khan के नाम से मिली कथित धमकियों को लेकर धनबाद की राजनीति गरमा गई है। एक ओर विधायक अरूप चटर्जी ने सांसद ढुल्लू महतो पर गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है, वहीं सांसद ढुल्लू महतो ने इन आरोपों को राजनीतिक करार देते हुए खुद भी धमकी मिलने का दावा किया है। अब पूरे मामले में पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

 

 

WhatsApp Image 2026 08 21 at 2.16.13 PM
VIKASH KR

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra

विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।

5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

Related Posts

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, गुरुवार को नेमरा में होगा अंतिम संस्कार
Breaking News

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, गुरुवार को नेमरा में होगा अंतिम संस्कार

अक्टूबर 7, 2026
रूपी सोरेन व्हीलचेयर पर बैठी हैं और उनके पास हेमंत सोरेन सफेद वस्त्रों में बैठे नजर आ रहे हैं।
झारखंड Jharkhand News

मां रूपी सोरेन की जिंदगी से सीखिए वो बातें, जो शायद हमें बहुत देर से समझ आती हैं

अक्टूबर 7, 2026
शिबू सोरेन और रूपी सोरेन एक कार्यक्रम में साथ बैठे हुए, ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर
झारखंड Jharkhand News

पद नहीं, परिवार की ताकत थीं रूपी सोरेन, जानिए उनकी अनकही कहानी

अक्टूबर 7, 2026
Next Post
महिला अधिवेशन में सुदेश महतो का बड़ा ऐलान, बोले- हर बूथ तक महिला नेतृत्व तैयार करेगी आजसू

महिला अधिवेशन में सुदेश महतो का बड़ा ऐलान, बोले- हर बूथ तक महिला नेतृत्व तैयार करेगी आजसू

रांची में डूरंड कप की तैयारियां तेज, डीसी मंजूनाथ ने मोरहाबादी स्टेडियम का किया निरीक्षण

रांची में डूरंड कप की तैयारियां तेज, डीसी मंजूनाथ ने मोरहाबादी स्टेडियम का किया निरीक्षण

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, गुरुवार को नेमरा में होगा अंतिम संस्कार

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, गुरुवार को नेमरा में होगा अंतिम संस्कार

अक्टूबर 7, 2026

मां रूपी सोरेन की जिंदगी से सीखिए वो बातें, जो शायद हमें बहुत देर से समझ आती हैं

पद नहीं, परिवार की ताकत थीं रूपी सोरेन, जानिए उनकी अनकही कहानी

झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 9 अधिकारियों की नई पोस्टिंग; जानें किसे कहां भेजा गया

Breaking News: नहीं रही सीएम हेमंत सोरेन की मां रुपी सोरेन, हिल व्यू अस्पताल में निधन

रांची में दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, चेन छिनतई और भीड़ प्रबंधन पर रहेगी नजर

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts