Dumka: दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के बेलूडीह गांव में घरेलू विवाद ने दिल दहला देने वाली घटना का रूप ले लिया। सनकी व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी और पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति की भी निर्मम तरीके से हत्या कर दी वहीं एक अन्य महिला को भी बुरी तरह से घायल कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी हारू मंडल पर अपनी 14 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी वहीं बीच-बचाव करने आए पड़ोसी सरजू मंडल की भी जान ले ली। इस हमले में सरजू मंडल की बेटी भी गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
घरेलू विवाद में दो की हत्या, एक महिला घायल
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हारू मंडल का अपनी पत्नी और बेटी के साथ विवाद चल रहा था। शोर सुनकर पड़ोसी सरजू मंडल बीच-बचाव करने पहुंचे। आरोप है कि इसी दौरान हारू मंडल ने उन पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद आरोपी ने अपनी बेटी पर भी हमला किया और उसकी मौत हो गई। घर से बाहर निकलने पर उसने घायल सरजू मंडल की बेटी पर भी कुदाल से हमला कर दिया।
Read More- कोडरमा घाटी में कुरकुरे लदे वाहन और पत्थर लदे हाईवा में जोरदार टक्कर
घटना के बाद ग्रामीणों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां सरजू मंडल की मौत हो गई। घायल महिला को बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर किया गया है।
गांव में छिपे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सूचना मिलने पर सरैयाहाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गांव में छिपे आरोपी हारू मंडल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए खून से सने कुदाल और ईंट को भी बरामद किया है।
Read More- झरिया में शराब दुकान के पास हंगामा, पुलिस जीप पर पथराव, शीशा टूटा
अधिकारियों के अनुसार, घरेलू विवाद की वास्तविक वजह की जांच की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है और आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









