Ranchi: झारखंड के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव आने की तैयारी है। राज्य सरकार और अमेरिका की प्रतिष्ठित Georgia State University के बीच शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण सहयोग (MoU) की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। इस समझौते के बाद झारखंड के स्टेट नर्सिंग कॉलेजों और मेडिकल संस्थानों के छात्रों को अमेरिका में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण, रिसर्च और स्किल डेवलपमेंट का अवसर मिलने का रास्ता खुलेगा।
मेडिकल शिक्षा, नर्सिंग समेत कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई
इसी सिलसिले में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने Georgia State University के Director, International Center for Public Policy चार्ल्स आर. हैंकला और उनके प्रतिनिधिमंडल के साथ विस्तृत बैठक की। बैठक में मेडिकल शिक्षा, नर्सिंग, पैरामेडिकल, आधुनिक स्वास्थ्य तकनीक और अंतरराष्ट्रीय सहयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों ने कहा कि पिछले एक वर्ष में उन्होंने झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था का अध्ययन किया है और राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं में तेजी से सुधार देखने को मिला है। उन्होंने RIMS-2 परियोजना और एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) के सहयोग की भी सराहना करते हुए भरोसा दिलाया कि विश्वविद्यालय झारखंड के छात्रों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण और अकादमिक सहयोग उपलब्ध कराएगा।
छात्र आधुनिक चिकित्सा तकनीक, एडवांस नर्सिंग ले सकेंगे
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य सरकार की स्कॉलरशिप योजना के तहत मेधावी नर्सिंग और मेडिकल छात्रों को अमेरिका भेजने की योजना बनाई जा रही है। वहां छात्र आधुनिक चिकित्सा तकनीक, एडवांस नर्सिंग, रिसर्च और स्किल डेवलपमेंट का प्रशिक्षण लेकर वापस झारखंड आएंगे और राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करेंगे।
Read More- झारखंड में सिया-केतन हत्याकाडं से भी खौफनाक कांड, जीजा और साली ने मिलकर मंगेतर को उतारा मौत के घाट
उन्होंने कहा कि यह केवल एक शैक्षणिक समझौता नहीं, बल्कि झारखंड के युवाओं के भविष्य, रोजगार और वैश्विक पहचान की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। सरकार का लक्ष्य है कि आदिवासी, मूलवासी और गरीब परिवारों के प्रतिभाशाली छात्र भी दुनिया के प्रतिष्ठित संस्थानों में पढ़ाई कर राज्य को स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं।
Read More- कोडरमा में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमिका ने पुलिस को दिखाया चाकू-जाने क्या है पूरा मामला

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









