Koderma: कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र के गरागड़गी गांव में पुलिस कार्रवाई के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब एक नाबालिग लड़की ने कथित तौर पर पुलिस टीम पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस जयनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग को बरामद करने और उसे भगाकर ले जाने के आरोपी राहुल दास को गिरफ्तार करने पहुंची थी। हालांकि महिला पुलिसकर्मी की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया और उन्हें कोई चोट नहीं आई।
प्रेमी के साथ घर से भागी थी युवती
पुलिस के अनुसार, नाबालिग 6 जुलाई को राहुल दास के साथ घर से चली गई थी। इसके बाद युवती के पिता ने जयनगर थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए राहुल पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। सोमवार देर रात सूचना मिली कि दोनों गरागड़गी गांव में मौजूद हैं। इसके बाद थाना प्रभारी विकास कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ युवती की मां भी मौजूद थीं।
प्रेमी को नुकसान पहुंचने पर आत्महत्या धमकी
जैसे ही महिला पुलिसकर्मी घर के अंदर प्रवेश करने लगीं, नाबालिग ने कथित रूप से चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद युवती को काबू में कर लिया, लेकिन इस दौरान राहुल दास मौके से फरार हो गया।
Read More- कोडरमा स्टेशन के पास से पुलिस ने युवक और युवती को हिरासत में लिया, जाने क्या है पूरा मामला
पुलिस का कहना है कि युवती ने प्रेमी को नुकसान पहुंचने पर आत्महत्या करने की धमकी भी दी। उसके पास से चाकू बरामद कर उसे कोडरमा सखी सेंटर भेज दिया गया है।
Read More- झारखंड में सिया-केतन हत्याकाडं से भी खौफनाक कांड, जीजा और साली ने मिलकर मंगेतर को उतारा मौत के घाट
प्रेमी की तलाश में छापेमारी में जुटी पुलिस
जांच में यह भी सामने आया कि करीब दो वर्ष पहले भी युवती राहुल दास के साथ घर से चली गई थी। उस समय पुलिस ने दोनों को धनबाद से बरामद किया था और राहुल को नाबालिग को भगाने के आरोप में जेल भेजा गया था।
Read More- करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्याकांड में फरार आरोपी ने थाने के समक्ष किया सरेंडर
हाल ही में जेल से रिहा होने के बाद दोनों ने कथित रूप से विवाह कर लिया। फिलहाल पुलिस राहुल दास की तलाश में छापेमारी कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच जारी है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









