Dhanbad: धनबाद जिले के निरसा थाना क्षेत्र के साहेबगंज बस्ती में मंगलवार की अहले सुबह हुई एक सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। वार्ड सदस्य सोनामुनी मरांडी के पति रूपलाल मरांडी की अज्ञात हमलावर ने घर में घुसकर धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार
मिली जानकारी के अनुसार, हमलावर ने सुबह के समय घर में प्रवेश कर रूपलाल मरांडी पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही निरसा थाना पुलिस, स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Read More- झारखंड में सिया-केतन हत्याकाडं से भी खौफनाक कांड, जीजा और साली ने मिलकर मंगेतर को उतारा मौत के घाट
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा फरार हमलावर की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
Read More- कोडरमा में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमिका ने पुलिस को दिखाया चाकू-जाने क्या है पूरा मामला
इस जघन्य हत्या की घटना से साहेबगंज बस्ती में भय और आक्रोश का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
Read More- कोडरमा स्टेशन के पास से पुलिस ने युवक और युवती को हिरासत में लिया, जाने क्या है पूरा मामला

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









