Chatra: कोयला क्षेत्रों में लेवी वसूली और दहशत फैलाने की एक बड़ी साजिश को समय रहते विफल कर दिया है। गुप्त सूचना के आधार पर टंडवा अनुमंडल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राहुल दुबे गैंग से जुड़े तीन संदिग्ध अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से अवैध आग्नेयास्त्र भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में दो बोकारो और एक हजारीबाग जिले का रहने वाला बताया गया है।
राहुल दुबे के निर्देश पर कोयला क्षेत्रों की रेकी
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे राहुल दुबे के निर्देश पर विभिन्न कोयला क्षेत्रों की रेकी कर रहे थे। उनकी योजना रामगढ़ के बरकाकाना और कुज्जू, हजारीबाग के केरेडारी और चरही, चतरा के आम्रपाली, पिपरवार के अशोका माइंस और राजधर साइडिंग तथा रांची के खलारी क्षेत्र में फायरिंग और आगजनी कर लेवी का दबाव बनाने की थी।
वारदात को अंजाम देने के लिए पिपरवार थाना क्षेत्र में एकत्र हुए थे आरोपी
जांच में यह भी सामने आया कि आम्रपाली और राजधर साइडिंग में वारदात को अंजाम देने से पहले सभी आरोपी पिपरवार थाना क्षेत्र में एकत्र हुए थे। सूचना मिलने के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी टंडवा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
Read More- कोडरमा में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमिका ने पुलिस को दिखाया चाकू-जाने क्या है पूरा मामला
पुलिस अब इस मामले में गैंग के अन्य सदस्यों की भूमिका, हथियारों के नेटवर्क और पूरे आपराधिक षड्यंत्र की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि कोयला क्षेत्रों की सुरक्षा को लेकर विशेष निगरानी जारी रहेगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Read More- झारखंड में सिया-केतन हत्याकाडं से भी खौफनाक कांड, जीजा और साली ने मिलकर मंगेतर को उतारा मौत के घाट

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








