बुधवार, जुलाई 15, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
Khabar Mantra

SIR में लापरवाही पड़ी भारी! पाकुड़ में BLO, सुपरवाइजर और AERO को नोटिस

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता सूची को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन लगातार निगरानी एवं समीक्षा कर रहा है।

जुलाई 15, 2026
in Jharkhand
A A
SIR

SIR

Share on FacebookShare on Twitter

SIR In Jharkhand: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता सूची को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन लगातार निगरानी एवं समीक्षा कर रहा है। इसी क्रम में पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या-213 पर कार्य में पाई गई त्रुटियों को गंभीरता से लेते हुए एक बीएलओ, संबंधित बीएलओ सुपरवाइजर एवं सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी से उप निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा स्पष्टीकरण मांगा गया है।

त्रुटिपूर्ण अंकन का मामला आया था सामने

दरअसल 14 जुलाई 2026 को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित बीएलओ- बीएलए-2 बैठक का निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज द्वारा किया गया। निरीक्षण एवं समीक्षा के दौरान बूथ संख्या-213 से संबंधित ASDD (Absent, Shifted, Dead, Duplicate) सूची में कुछ मतदाताओं के संबंध में त्रुटिपूर्ण अंकन का मामला सामने आया। समीक्षा में पाया गया कि कुछ मतदाताओं को अब्सेंट तथा कुछ को परमानेंटली शिफ्टेड की श्रेणी में दर्ज कर दिया गया था, जबकि सत्यापन के दौरान उक्त प्रविष्टियां तथ्यात्मक रूप से सही नहीं पाई गईं। मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर एवं एईआरओ से कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है।

सभी को दिए गए स्पष्ट निर्देश

साथ ही सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, बीएलओ, बीएलए-2 एवं बीएलओ सुपरवाइजर को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि ASDD सूची का शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करने के उपरांत ही उसे अंतिम रूप दिया जाए। बिना पर्याप्त आधार एवं स्थल सत्यापन के किसी भी मतदाता को ASDD श्रेणी में अंकित नहीं किया जाएगा।

नियमों की अनदेखी करने वालों पर होगी कार्रवाई

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है और इसकी शुद्धता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। SIR अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही, त्रुटि अथवा नियमों की अनदेखी पाए जाने पर संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सही एवं प्रमाणिक रूप से मतदाता सूची में सुनिश्चित करते हुए संपूर्ण पुनरीक्षण प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं विश्वसनीय बनाना है।

Related Posts

Breaking News
Breaking News

Breaking News: झारखंड के मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, RIMS में बढ़ीं MBBS की सीटें

जुलाई 15, 2026
Jharkhand CM Hemant Soren gets tough on road and flyover projects; directs completion of work within two months.
Breaking News

झारखंड में सड़क और फ्लाईओवर परियोजनाओं पर सख्त हुए CM Hemant Soren , दो माह में काम पूरा करने का निर्देश

जुलाई 15, 2026
Breaking News
Jharkhand

Breaking News: सोनम वांगचुक के आंदोलन का जयराम महतो ने किया समर्थन, केंद्र पर साधा निशाना

जुलाई 15, 2026
Next Post
Jharkhand CM Hemant Soren gets tough on road and flyover projects; directs completion of work within two months.

झारखंड में सड़क और फ्लाईओवर परियोजनाओं पर सख्त हुए CM Hemant Soren , दो माह में काम पूरा करने का निर्देश

Breaking News

Breaking News: झारखंड के मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, RIMS में बढ़ीं MBBS की सीटें

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Ranchi Municipal Corporation's major plan for displaced Morabadi vendors: a new vending zone to be set up here!

मोराबादी के हटाए गए वेंडरों के लिए Ranchi Nagar Nigam का बड़ा प्लान, अब इस जगह बनेगा नया वेंडिंग जोन!

जुलाई 15, 2026

Breaking News: झारखंड के मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, RIMS में बढ़ीं MBBS की सीटें

झारखंड में सड़क और फ्लाईओवर परियोजनाओं पर सख्त हुए CM Hemant Soren , दो माह में काम पूरा करने का निर्देश

SIR में लापरवाही पड़ी भारी! पाकुड़ में BLO, सुपरवाइजर और AERO को नोटिस

Breaking News: सोनम वांगचुक के आंदोलन का जयराम महतो ने किया समर्थन, केंद्र पर साधा निशाना

Breaking News: रांची में पानस रियल्टर्स और दयानंद मोदी ग्रुप के कई ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी !

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

© 2025 Khabar Mantra