गुरूवार, जुलाई 16, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
Khabar Mantra

Jagannath Rath Yatra: आखिर कैसे शुरु हुई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा-जाने पूरा इतिहास

जुलाई 16, 2026
in देश National News
A A
Jagannath Rath Yatra: आखिर कैसे शुरु हुई भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा-जाने पूरा इतिहास

Jagannath Rath Yatra: आखिर कैसे शुरु हुई भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा-जाने पूरा इतिहास

Share on FacebookShare on Twitter

Jagannath Rath Yatra: उड़ीसा राज्य के पुरी में स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर की भव्यता कौन नहीं जानता। शायद ही कोई व्यक्ति ऐसा हो जिसने इस मंदिर का नाम सुना नही होगा। यह महज एक मंदिर नहीं बल्कि करोड़ो श्रद्धालुओं के आस्था का वह केन्द्र है जिसपर सैंकड़ो वर्षो से लोगों का विश्वास टिका हुआ है। अभी के समय मेें पुरी का रथयात्रा देश के सबसे बड़े और पवित्र धार्मिक आयोजनों में से एक माना जाता है।

Table of Contents

Toggle
    • Jagannath Rath Yatra: रथ खींचने का क्या है धार्मिक महत्व?
  • Jagannath Rath Yatra: भगवान जगन्नाथ की मूर्तियों की कथा
    • विश्वकर्मा ने बनाई अधूरी मूर्तियां
    • भगवान जगन्नाथ के एक आदेश से शुरु हुई यात्रा
    • आस्था और संस्कृति का अनूठा संगम

आज यह रथयात्रा मात्र पुरी में ही नहीं बल्कि देशभर के कई जगहों पर बड़े ही श्रद्धाभाव के साथ निकाला जाता है। यह महज एक रथयात्रा नहीं है। भगवान  के रथ को खींचने के लिए लोगों की बड़ी भीड़ इकट्ठी रहती है। इस दौरान भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई भगवान बलभद्र और बहन देवी सुभद्रा तीन भव्य रथों पर सवार होकर श्रीमंदिर से निकलते हैं और श्रीगुंडिचा मंदिर तक पहुंचते हैं। इस यात्रा में लाखों श्रद्धालु रथ खींचने का सौभाग्य प्राप्त करते हैं।

Jagannath Rath Yatra: रथ खींचने का क्या है धार्मिक महत्व?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान के रथ को खींचना अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार जो श्रद्धालु श्रद्धाभाव और भक्ति के साथ रथ खींचते हैं, उनके जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और उन्हें भगवान का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। यही वजह है कि लाखों की संख्या में लोग इस अवसर का इंतजार करते हैं।

पुरी के विद्वानों और मंदिर परंपरा के जानकारों के मुताबिक एक मान्यता यह है कि भगवान श्रीकृष्ण की बहन सुभद्रा ने द्वारका नगरी देखने की इच्छा जताई थी। उनकी इच्छा पूरी करने के लिए श्रीकृष्ण और उनके बड़े भाई बलराम ने अलग-अलग रथों में बैठकर नगर भ्रमण कराया। इसी घटना की स्मृति में हर वर्ष भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की रथयात्रा निकाली जाती है।

Jagannath Rath Yatra: भगवान जगन्नाथ की मूर्तियों की कथा

एक अन्य प्रसिद्ध पौराणिक कथा के अनुसार, कलयुग के प्रारंभ में मालव देश के राजा इंद्रद्युम भगवान विष्णु के परम भक्त थे। एक दिन उन्हें नीलांचल पर्वत पर भगवान के दर्शन नहीं हुए। तभी आकाशवाणी हुई कि भगवान जल्द ही नए स्वरूप में प्रकट होंगे।

कुछ समय बाद पुरी के समुद्र तट पर राजा को समुद्र में बहकर आए लकड़ी के दो विशाल लट्ठे दिखाई दिए। उन्होंने इसे ईश्वरीय संकेत माना और उन्हीं लकड़ियों से भगवान की प्रतिमा बनवाने का निर्णय लिया।

विश्वकर्मा ने बनाई अधूरी मूर्तियां

कथाओं के अनुसार, देवताओं के शिल्पकार विश्वकर्मा बढ़ई के वेश में राजा के पास पहुंचे और मूर्ति बनाने की जिम्मेदारी ली। उन्होंने शर्त रखी कि जब तक मूर्ति निर्माण पूरा न हो जाए, कोई भी कमरे का दरवाजा नहीं खोलेगा।

राजा ने शर्त स्वीकार कर ली, लेकिन कई दिनों तक कोई आवाज न आने पर वे चिंता में दरवाजा खोल बैठे। दरवाजा खुलते ही विश्वकर्मा अंतर्धान हो गए और भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की मूर्तियां अधूरी रह गईं। तभी आकाशवाणी हुई कि भगवान इसी दिव्य स्वरूप में विराजमान होना चाहते हैं। इसके बाद राजा इंद्रद्युम ने भव्य मंदिर का निर्माण कर तीनों मूर्तियों की स्थापना कराई।

भगवान जगन्नाथ के एक आदेश से शुरु हुई यात्रा

धार्मिक ग्रंथों, विशेष रूप से स्कंद पुराण के उत्कल खंड में उल्लेख मिलता है कि भगवान जगन्नाथ ने राजा इंद्रद्युम को आदेश दिया था कि वे हर वर्ष आषाढ़ शुक्ल द्वितीया के दिन उन्हें रथ पर बैठाकर उनकी जन्मभूमि तक ले जाएं। तभी से पुरी में रथयात्रा की परंपरा शुरू हुई, जो आज भी पूरी श्रद्धा और भव्यता के साथ निभाई जाती है।

आस्था और संस्कृति का अनूठा संगम

आज पुरी की रथयात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और आस्था का विश्व प्रसिद्ध प्रतीक बन चुकी है। हर साल लाखों श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल होकर भगवान के दर्शन करते हैं और रथ खींचने को अपने जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य मानते हैं।

Related Posts

Big Breaking: Stampede in Puri Rath Yatra
Breaking News

Big Breaking: पुरी के रथयात्रा में भगदड़, 1 की मौत 200 से ज्यादा घायल  

जुलाई 16, 2026
Major assurance from the Central Government in the Sonam Wangchuk case.
देश National News

Sonam Wangchuk मामले में केंद्र सरकार का बड़ा आश्वासन, स्वास्थ्य निगरानी करेंगे सरकारी डॉक्टर

जुलाई 16, 2026
Share Market update
देश National News

Share market में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 77,400 के ऊपर; IT और मीडिया शेयरों में खरीदारी

जुलाई 16, 2026
Next Post
Major assurance from the Central Government in the Sonam Wangchuk case.

Sonam Wangchuk मामले में केंद्र सरकार का बड़ा आश्वासन, स्वास्थ्य निगरानी करेंगे सरकारी डॉक्टर

रांची में निकली भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथयात्रा, भारी संख्या में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

रांची में निकली भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथयात्रा, भारी संख्या में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

NEET UG Result 2026 thumbnail showing NTA result announcement with headline "NEET UG Result जारी" and mentioning toppers Aryan Gupta (Punjab) and Panshul Bansal (Haryana).

NEET UG Result 2026: NTA ने जारी किया रिजल्ट, 11.21 लाख अभ्यर्थी हुए क्वालिफाई, पंजाब और हरियाणा के दो छात्रों ने किया टॉप

जुलाई 16, 2026

श्रीजगन्नाथ रथ यात्रा में संघ का सेवाभाव, सुबह 4 बजे से श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे स्वयंसेवक

कोडरमा में मरीज की मौत पर बवाल, परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर उठाए गंभीर सवाल

भारत टेक्स में छाया झारखंड, बांस से बनी स्टील बोतल और मग बने ग्लोबल आकर्षण

सारंडा से नोआमुंडी तक बंद खदानों पर गरजे बाबूलाल मरांडी, रोजगार को लेकर उठाए सवाल

रथ यात्रा के तीसरे दिन आखिर क्यों टूटता है भगवान जगन्नाथ के रथ का पहिया? जानिए देवी लक्ष्मी के ‘गुस्से’ की अनोखी कथा

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

© 2025 Khabar Mantra