Ranchi: राजधानी रांची के जगन्नाथपुर में ऐतिहासिक रथयात्रा निकाली गई। मुख्य मंदिर से भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की रथयात्रा निकली। इस दौरान भारी तादाद में लोगों की भीड़ रथ खींचने के लिए उमड़ पड़ी। भारी संख्या में लोग रथ खींच रहे थे। इस दौरान पूरे परिसर में सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम थे।
बड़ी संख्या में लोगों ने रथ खींचा
रथयात्रा के दौरान पूरा जगन्नाथपुर क्षेत्र भक्तिमय माहौल में बदल गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। जैसे ही भगवान के विग्रहों को रथ पर विराजमान किया गया, भक्तों में उत्साह और बढ़ गया। बड़ी संख्या में लोगों ने रथ खींचा।
Jagannath Rath Yatra: आखिर कैसे शुरु हुई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा-जाने पूरा इतिहास
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में पुलिस बल की तैनाती की गई थी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








