Big Breaking: ओडिशा के पुरी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां रथयात्रा शुरू होने के कुछ ही देर बाद भगदड़ मच गई है। इसमें कुछ लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान अनिल दास के रुप में हुई है। वहीं 200 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दावा किया जा रहा है कि भीड़ ज्यादा गोने के कारण लोगों को दम घुटने की समस्या हुई। जिसके बाद देखते ही देखते लोग इधर उधर भागने लगे। आपकों बता दें कि पुरी में इस समय तेज बारिश हो रही है। इसके बावजूद 10 लाख से ज्यादा लोग यात्रा में मौजूद है।
बता दें कि पिछल साल 2025 में रथ यात्रा के मौके पर 3 लोगों कि मौत हुई थी। लोगों का कहना था कि व्यवस्था ठिक से नहीं की गई थी। वहीं साल 2026 के रथ यात्रा के शुरू होने के कुछ देर में एक की मौत हो चुकी है। फिलहाल स्थिती को संभालने के लिए स्थानीय सुरक्षा बल के जवानों को तैनात किया गया है। वहीं घायलों कि संख्या और अधिक बढ़ने की बात कही जा रही है।
खबर अपडेट की जा रही है…









