शनिवार, अक्टूबर 17, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra
Sumitra Enclave Kokar Ranchi - Festive Apartment Booking Sumitra Enclave Kokar Ranchi - Festive Apartment Booking Sumitra Enclave Kokar Ranchi - Festive Apartment Booking

“अब झारखंड में अपराधियों के घरों की होगी GPS मैपिंग”, जानें क्या है नया हाईटेक मिशन

Jharkhand News: झारखंड पुलिस ने संगठित अपराध पर लगाम कसने के लिए C-360 सॉफ्टवेयर तैयार किया है। इसमें अपराधियों की GPS लोकेशन सहित आपराधिक नेटवर्क की पूरी जानकारी एक क्लिक पर उपलब्ध होगी।

जुलाई 17, 2026
in झारखंड Jharkhand News, पलामू Palamu
A A
Jharkhand Police's high-tech mission

Jharkhand पुलिस अब अपराधियों की GPS मैपिंग और डिजिटल डेटाबेस के जरिए संगठित अपराध पर हाईटेक शिकंजा कसने की तैयारी में है

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~6 मिनट•हिंदी बुलेटिन

पलामू(Jharkhand): झारखंड पुलिस अब संगठित अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए हाईटेक तकनीक का सहारा लेने जा रही है। पारंपरिक पुलिसिंग के साथ डिजिटल इंटेलिजेंस को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस ने ‘सी-360 (Crime 360)’ नाम का अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर विकसित किया है। इस सॉफ्टवेयर के जरिए आदतन अपराधियों की पूरी डिजिटल प्रोफाइल कुछ ही सेकेंड में पुलिस अधिकारियों के सामने होगी।

Table of Contents

Toggle
  • Jharkhand में अपराधियों के घरों की होगी GPS मैपिंग
      • ये भी पढ़ें: “सिर्फ शादी का प्रस्ताव देना और हाथ पकड़ना छेड़खानी नहीं”- Jharkhand High Court का बड़ा फैसला
    • एक क्लिक पर मिलेगी पूरी डिजिटल प्रोफाइल
      • मोबाइल ऐप से भी होगा लिंक
      • पलामू, गढ़वा और लातेहार का डेटा तैयार
      • डीआईजी किशोर कौशल की पहल
        • झारखंड पुलिस के लिए क्यों है खास?

इस नई व्यवस्था की शुरुआत सबसे पहले पलामू जिले से की जा रही है। इसके बाद इसे चरणबद्ध तरीके से पूरे झारखंड में लागू करने की योजना है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जुलाई के तीसरे सप्ताह से यह सिस्टम पूरी तरह काम करना शुरू कर सकता है।

📌 यह भी पढ़ें:
  • JTET परीक्षा में मोबाइल पर सख्ती, CCTV और OMR शीट को लेकर जैक ने जारी की गाइडलाइन
  • Air India का बड़ा फैसला: जेद्दा, रियाद और दम्माम की उड़ानें 24 अक्टूबर तक रद्द, यात्रियों को मिलेगा पूरा रिफंड
  • JSSC-CGL मामला: चयनित ASO सुषमा कुमारी निलंबित, कार्मिक विभाग ने जारी किया आदेश

Jharkhand में अपराधियों के घरों की होगी GPS मैपिंग

C-360 की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें पहली बार अपराधियों के घरों की GPS मैपिंग की गई है। यानी अपराधियों के घरों के साथ-साथ उनके पनाहगारों और जमानतदारों के घरों के अक्षांश (Latitude) और देशांतर (Longitude) भी डिजिटल रिकॉर्ड में दर्ज किए जाएंगे।

इससे किसी भी आपराधिक घटना के बाद पुलिस संबंधित अपराधी तक तेजी से पहुंच सकेगी और उसके नेटवर्क का भी तुरंत पता लगा सकेगी।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

ये भी पढ़ें: “सिर्फ शादी का प्रस्ताव देना और हाथ पकड़ना छेड़खानी नहीं”- Jharkhand High Court का बड़ा फैसला

एक क्लिक पर मिलेगी पूरी डिजिटल प्रोफाइल

इस सॉफ्टवेयर में अपराधियों से जुड़ी लगभग हर महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध रहेगी। इनमें शामिल हैं-

  • अपराधी के घर की GPS लोकेशन
  • चल और अचल संपत्ति का विवरण
  • वाहन संबंधी जानकारी
  • परिवार और रिश्तेदारों का रिकॉर्ड
  • संभावित ठिकानों की जानकारी
  • पनाहगार और जमानतदारों का पूरा विवरण
  • आपराधिक इतिहास और दर्ज मुकदमे
  • न्यायालय में लंबित मामलों की जानकारी
  • सोशल मीडिया अकाउंट और उनकी गतिविधियां

पुलिस लगातार नए अपराधियों और उनके नेटवर्क से जुड़ी जानकारियां भी इस सिस्टम में अपडेट करती रहेगी।

मोबाइल ऐप से भी होगा लिंक

झारखंड पुलिस C-360 को अपनी मोबाइल एप्लीकेशन से भी जोड़ रही है। इससे फील्ड में मौजूद पुलिस अधिकारी मौके पर ही किसी भी अपराधी की पूरी प्रोफाइल अपने मोबाइल पर देख सकेंगे। इससे कार्रवाई की गति तेज होगी और जांच में लगने वाला समय भी काफी कम हो जाएगा।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

पलामू, गढ़वा और लातेहार का डेटा तैयार

फिलहाल पलामू, गढ़वा और लातेहार जिलों में सक्रिय संगठित अपराधियों का डेटा C-360 में अपलोड किया जा चुका है। आने वाले समय में पूरे राज्य के अपराधियों का रिकॉर्ड इस डिजिटल डेटाबेस में शामिल किया जाएगा।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

डीआईजी किशोर कौशल की पहल

इस महत्वाकांक्षी परियोजना को पलामू रेंज के डीआईजी किशोर कौशल की पहल पर विकसित किया गया है। उनका कहना है कि C-360 अपराधियों का एक समेकित डिजिटल डेटाबेस है, जिसमें उनके सोशल मीडिया, संपत्ति, परिवार, पनाहगार, जमानतदार और आपराधिक नेटवर्क से जुड़ी सभी अहम जानकारियां उपलब्ध रहेंगी।

उन्होंने कहा कि इस सिस्टम के जरिए संगठित अपराधियों की प्रभावी निगरानी संभव होगी और किसी भी बड़ी वारदात के बाद पुलिस को आरोपितों तक पहुंचने में पहले की तुलना में कहीं कम समय लगेगा।

झारखंड पुलिस के लिए क्यों है खास?

C-360 के लागू होने के बाद झारखंड पुलिस को अपराधियों के नेटवर्क की पहचान, लोकेशन ट्रैकिंग और त्वरित कार्रवाई में बड़ी मदद मिलेगी। तकनीक आधारित यह पहल राज्य में संगठित अपराध पर नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Ritika Singh
Ritika Singh

कंटेंट राइटर एवं रिपोर्टर, खबर मन्त्र। झारखंड के स्थानीय समाचार, महिला विकास, कला और लाइफस्टाइल खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

Related Posts

मामा ने खेलने को दी पिस्टल, गोली लगने से मासूम की मौत
बोकारो (Bokaro)

मामा ने खेलने को दी पिस्टल, गोली लगने से मासूम की मौत

अक्टूबर 17, 2026
Strict rules for mobile phones in JTET exam; JAC issues guidelines regarding CCTV and OMR sheets
झारखंड Jharkhand News

JTET परीक्षा में मोबाइल पर सख्ती, CCTV और OMR शीट को लेकर जैक ने जारी की गाइडलाइन

अक्टूबर 17, 2026
बोकारो में दिनदहाड़े हथियार के बल पर 21 लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस
बोकारो (Bokaro)

बोकारो में दिनदहाड़े हथियार के बल पर 21 लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस

अक्टूबर 17, 2026
Next Post
Breaking News: मिसिर बेसरा का खास 25 लाख ईनामी नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर गिरफ्तार

Breaking News: मिसिर बेसरा का खास 25 लाख ईनामी नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर गिरफ्तार

रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर के साथ पारंपरिक लकड़ी के जगन्नाथ रथ का निर्माण करते हुए लोहरा परिवार के कारीगरों का दृश्य, जो 300 वर्षों से अधिक पुरानी रथ निर्माण परंपरा को दर्शाता है।

रांची के जगन्नाथपुर मंदिर का रथ 300 साल पहले कैसे बनता था? जानिए क्या बदला और क्या नहीं

विज्ञापन
दुर्गा अष्टमी पर मां महागौरी की पूजा और कन्या पूजन करते श्रद्धालु

Durga Ashtami 2026: दुर्गा अष्टमी पर कैसे करें मां महागौरी की पूजा? जानें कन्या पूजन की विधि और नियम

अक्टूबर 17, 2026

मामा ने खेलने को दी पिस्टल, गोली लगने से मासूम की मौत

JTET परीक्षा में मोबाइल पर सख्ती, CCTV और OMR शीट को लेकर जैक ने जारी की गाइडलाइन

बोकारो में दिनदहाड़े हथियार के बल पर 21 लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस

Air India का बड़ा फैसला: जेद्दा, रियाद और दम्माम की उड़ानें 24 अक्टूबर तक रद्द, यात्रियों को मिलेगा पूरा रिफंड

रांची में झोपड़ी से युवक का शव मिलने से सनसनी, प्रेमिका पर हत्या की आशंका

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts