Ranchi: रांची जिले के बेड़ो थाना क्षेत्र में हुए चर्चित रविन्द्र मुण्डा हत्याकांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। कई दिनों से फरार चल रहे मुख्य आरोपी विकाश मुण्डा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई एक देशी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। इस कार्रवाई को रांची पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, 9 जुलाई 2026 को मधुपुर अखड़ा के पास घाघरा बरटोली निवासी रविन्द्र मुण्डा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद बेड़ो थाना में मामला दर्ज कर विशेष जांच टीम का गठन किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के मार्गदर्शन और बेड़ो पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया।
दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग में गई जान
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह इलाके में दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग करना चाहता था। इसी दौरान रविन्द्र मुण्डा ने उसे ऐसा करने से रोका। दोनों के बीच कहासुनी बढ़ी और गुस्से में आरोपी ने गोली चला दी, जिससे रविन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई।
Read More- धनबाद हॉस्टल कांड-10वीं छात्र की बेल्ट से पिटाई, वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप
पुलिस ने बताया कि इस मामले में शामिल विकाश महतो और विजय मुण्डा को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। वहीं मुख्य आरोपी विकाश मुण्डा का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। उसके खिलाफ पहले अपहरण, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और हत्या जैसे गंभीर मामलों में केस दर्ज हैं।
Read More- Breaking News: मिसिर बेसरा का खास 25 लाख ईनामी नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर गिरफ्तार
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









