शनिवार, जुलाई 18, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

Crime News: सांप से डसवाकर पति की हत्या, पत्नी का शादीशुदा वैन चालक से था अफेयर

जुलाई 18, 2026
in क्राइम Crime
A A
Crime News: सांप से डसवाकर पति की हत्या, पत्नी का शादीशुदा वैन चालक से था अफेयर

Crime News: सांप से डसवाकर पति की हत्या, पत्नी का शादीशुदा वैन चालक से था अफेयर

Share on FacebookShare on Twitter

Crime News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक सनसनीखेज मामला निकलकर सामने आ रहा है जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। यहां एक महिला ने बड़े ही सुनोयोजित तरीके से प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी है। ये हत्या कोई आम हत्या नहीं थी। महिला ने बड़े ही शातिरी से सांप से कटवाकर पति की हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

Table of Contents

Toggle
  • Crime News: पत्नी के बयान से बढ़ा शक
  • पहले भी कथित कोशिशों की जांच
    • Crime News: फॉरेंसिक और डिजिटल साक्ष्य बने अहम कड़ी

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक अतुल कुमार हस्तिनापुर क्षेत्र में एक प्ले स्कूल का संचालन करते थे। पुलिस के अनुसार, घटना वाली रात उन्हें कथित रूप से दूध और भोजन में नींद की गोलियां दी गईं। इसके बाद देर रात जहरीले करैत सांप को कमरे में छोड़ा गया, जिससे उनकी मौत हो गई। अगले दिन सुबह पत्नी ने परिवार को बताया कि अतुल की मौत सांप के काटने से हुई है।

Crime News: पत्नी के बयान से बढ़ा शक

जांच के दौरान पत्नी दामिनी ने पुलिस को बताया कि वह गर्मी लगने के कारण बेटे के साथ दूसरे कमरे में सोने चली गई थी। पुलिस के अनुसार, इसी बयान और अन्य परिस्थितियों ने शक पैदा किया। इसके बाद कॉल डिटेल और डिजिटल साक्ष्यों की जांच की गई, जिसमें स्कूल के वैन ड्राइवर तुषार से लगातार संपर्क सामने आया।

पुलिस का कहना है कि पूछताछ में तुषार ने कथित तौर पर हत्या की साजिश की जानकारी दी। जांच एजेंसियों के अनुसार, दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और वे साथ रहना चाहते थे। पुलिस का यह भी दावा है कि मृतक के नाम पर लगभग 20 लाख रुपये का बीमा था, जिसे इस कथित साजिश का एक संभावित कारण माना जा रहा है।

पहले भी कथित कोशिशों की जांच

पुलिस के मुताबिक, जांच में यह भी सामने आया है कि इससे पहले भी मृतक को नुकसान पहुंचाने की कथित कोशिशें हुई थीं। इनमें एक सड़क हादसे और लंबे समय तक भोजन में नशीली दवाएं मिलाने जैसे आरोप शामिल हैं। इन दावों की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की पुष्टि करने में जुटी है।

Crime News: फॉरेंसिक और डिजिटल साक्ष्य बने अहम कड़ी

एसएसपी अविनाश पांडेय के अनुसार, सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल फोन से मिले डिजिटल साक्ष्यों ने जांच को नई दिशा दी। पुलिस का दावा है कि एक मोबाइल में डिब्बे में बंद सांप की तस्वीर भी मिली, जो घटनास्थल पर मिले सांप से मेल खाती है। फिलहाल मामले में आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस दो कथित सपेरों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

 

Neeraj Toppo
Neeraj Toppo

Related Posts

Major action by the Jharkhand government: Sanjay Kumar Jha, Under Secretary in the Home Department, suspended.
Jharkhand

Jharkhand सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग के अवर सचिव संजय कुमार झा निलंबित

जुलाई 18, 2026
Road accident on Ranchi-Gumla NH-43
झारखंड Jharkhand News

रांची-गुमला NH-43 पर भीषण सड़क हादसा,13 घायल तीन की हालत गंभीर

जुलाई 18, 2026
पाकुड़ में घरेलू विवाद में हंसुआ से वार कर पत्नी की हत्या, बचाने आए पिता पर भी किया हमला
क्राइम Crime

पाकुड़ में घरेलू विवाद में हंसुआ से वार कर पत्नी की हत्या, बचाने आए पिता पर भी किया हमला

जुलाई 17, 2026
Next Post
Who is the woman who remained on a hunger strike for 16 years? Discover the astonishing story of Irom Chanu Sharmila.

कौन हैं वो महिला जो 16 साल तक रहीं भूख हड़ताल पर? जानिए Irom Chanu Sharmila की हैरान कर देने वाली कहानी

पूर्व रेलवे के जीएम ने किया आश्वस्त, पाकुड़ को जल्द मिलेगा बड़ा पैकेज

पूर्व रेलवे के जीएम ने किया आश्वस्त, पाकुड़ को जल्द मिलेगा बड़ा पैकेज

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला-लोकतंत्र की आवाज़ दबाई जा रही है

सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला-लोकतंत्र की आवाज़ दबाई जा रही है

जुलाई 18, 2026

झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा कल, पाकुड़ में बने 15 सेंटर

मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना से बदली कोडरमा की महिलाओं की किस्मत, किसी ने खोली दुकान तो किसी ने शुरू किया साबुन का कारोबार

पूर्व रेलवे के जीएम ने किया आश्वस्त, पाकुड़ को जल्द मिलेगा बड़ा पैकेज

कौन हैं वो महिला जो 16 साल तक रहीं भूख हड़ताल पर? जानिए Irom Chanu Sharmila की हैरान कर देने वाली कहानी

Crime News: सांप से डसवाकर पति की हत्या, पत्नी का शादीशुदा वैन चालक से था अफेयर

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra