Ranchi: झारखंड सीआईडी ने जेपीएससी परीक्षा घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए JPSC की उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता कुमारी गुप्ता समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (BSO) अभय तिवारी भी शामिल हैं।
छापेमारी के दौरान आवास से पांच लाख रुपये नकद बरामद
मिली जानकारी के मुताबिक सीआईडी ने देर रात पोड़ैयाहाट के बांझी रोड स्थित अभय तिवारी के आवास पर छापेमारी की। स्थानीय स्तर पर यह चर्चा है कि कार्रवाई के दौरान पांच लाख रुपये नकद भी मिले हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
सीआईडी ने इस मामले में टीडीपीएल (टाटा डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड) के निदेशक रामबीर सिंह, मोहम्मद उस्मान और मोहम्मद एबाद को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं से जुड़े आरोप
जांच एजेंसी के अनुसार, अभय तिवारी पर जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं से जुड़े आरोप हैं। सीआईडी का दावा है कि जांच के दौरान उनके खिलाफ कई साक्ष्य मिले हैं। अभय तिवारी टीडीपीएल में मैनेजर भी बताए जाते हैं।
उन्होंने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी परीक्षा में राज्य स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त किया था और इस वर्ष जेपीएससी पीटी परीक्षा भी उत्तीर्ण की थी। वे मूल रूप से देवघर जिले के मार्गोमुंडा के निवासी हैं। मामले की जांच जारी है और आगे भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









