Breaking News : बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। गुरुवार को सीआईडी की टीम ने JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांग्ते के कांके रोड स्थित आवास पर पूछताछ के लिए पहुंची है। कार्रवाई के दौरान सीआईडी के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा। टीम मामले से जुड़े दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रही है।
Breaking News : टीडीपीएल से कई दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त
बताते चलें कि JPSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच लगातार तेज होती जा रही है। इससे पहले सीआईडी ने परीक्षा में धांधली की शिकायतों के आधार पर कांड संख्या 16/2026 दर्ज कर जांच शुरू की थी।
21 जुलाई को राज्य सरकार के निर्देश पर सीआईडी की विशेष टीम ने रांची पुलिस के सहयोग से जेपीएससी कार्यालय, परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी टीडीपीएल (TSR Data Processing Private Limited) और राज्य के कई अन्य ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। इस दौरान कई दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए थे।
Read More- कोडरमा में NIA ने विस्फोटक मैगजीन हाउस में मारी छापेमारी, दो हिरासत में
Breaking News : जेपीएससी की उप परीक्षा नियंत्रक समेत 5 गिरफ्तार
जांच में जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर सीआईडी अब तक जेपीएससी की उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता कुमारी गुप्ता, टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक रामवीर सिंह, मोहम्मद उस्मान, मोहम्मद एबाद और अभय कुमार तिवारी को गिरफ्तार कर चुकी है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की जांच अभी जारी है।
Read More- परीक्षा घोटाले में JPSC की उप परीक्षा नियंत्रक और BSO समेत 5 गिरफ्तार

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









