Ranchi: राजधानी रांची में 26 जुलाई 2026 से शुरू होने वाले 135वें संस्करण डूरंड कप-2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में गुरुवार को पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग तथा भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का मिला निमंत्रण
इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रांची में 26 जुलाई 2026 से आयोजित होने वाले 135वें संस्करण डूरंड कप-2026 के उद्घाटन समारोह एवं उद्घाटन मैच में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित किया।
Read More- कोडरमा में NIA ने विस्फोटक मैगजीन हाउस में मारी छापेमारी, दो हिरासत में
सीएम से मिलने वाले अधिकारियों में पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव मुकेश कुमार, खेल निदेशक छवि रंजन, जनरल ऑफिसर कमांडिंग-23 आईबीजी मेजर जनरल सज्जन सिंह मान, डूरंड कप के नोडल अधिकारी कर्नल हेम चंद्रा तथा सहायक नोडल अधिकारी मेजर आनंद प्रकाश शामिल थे।
Read More- परीक्षा घोटाले में JPSC की उप परीक्षा नियंत्रक और BSO समेत 5 गिरफ्तार

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









