Ranchi: रांची में 26 जुलाई से 16 अगस्त 2026 तक आयोजित होने वाले 135वें डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने विशेष यातायात और पार्किंग व्यवस्था लागू करने की घोषणा की है। मोराबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में होने वाले मुकाबलों के दौरान बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है।
ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करें और यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करें, ताकि टूर्नामेंट के दौरान शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
इन क्षेत्रों से आने वाले वाहन यहां करें पार्किंग
खूंटी, जमशेदपुर, गुमला, लोहरदगा, रामगढ़, रातू, कांके और पिठोरिया की ओर से आने वाले वाहन कांके रिंग रोड, चांदनी चौक और राम मंदिर मार्ग से होते हुए रांची यूनिवर्सिटी फुटबॉल मैदान, मोराबादी स्थित पार्किंग में अपने वाहन खड़े कर सकेंगे। वहीं टाटीसिलवे, खेलगांव, बूटी मोड़, रिम्स, बरियातू, करमटोली, बोड़या रोड और जेल चौक से आने वाले वाहनों के लिए टीआरआई मैदान (मंदिर मैदान) को पार्किंग स्थल बनाया गया है।शहर के अंदर से आने वाले वाहनों के लिए अलग पार्किंग व्यवस्था
धुर्वा, हिनू, डोरंडा, मेन रोड, रेडियम चौक, लालपुर, कांटाटोली, हरमू और अरगोड़ा सहित शहर के अन्य हिस्सों से आने वाले दर्शकों के वाहनों की पार्किंग आर्मी मैदान में की जाएगी। ट्रैफिक पुलिस ने मोराबादी परेड मैदान को वीआईपी, पासधारी और मीडिया वाहनों के लिए आरक्षित पार्किंग स्थल बनाया है। यहां केवल वैध VIP पास और मीडिया पास वाले वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति होगी।Ranchi: कभी भी लागू हो सकता है ट्रैफिक डायवर्जन
पुलिस के अनुसार, मैच के दौरान भीड़ और यातायात के दबाव को देखते हुए आवश्यकता पड़ने पर कुछ मार्गों पर अस्थायी डायवर्जन लागू किया जा सकता है। जरूरत पड़ने पर कुछ सड़कों पर वाहनों की आवाजाही को सीमित या कुछ समय के लिए रोका भी जा सकता है।यात्रा से पहले रखें इन बातों का ध्यान
ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले वैकल्पिक मार्गों की जानकारी जरूर लें, निर्धारित पार्किंग का ही उपयोग करें और मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें। इससे डूरंड कप के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने में मदद मिलेगी। ये भी पढ़ें: Monsoon Tips: बारिश में इन सब्जियों को खाने से पहले हो जाएं सावधान! छोटी सी लापरवाही बन सकती है बीमारी की वजह
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video








