Koderma: कोडरमा जिले में एक दर्दनाक घटना घटी है जहां एक युवती की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। तिलैया थाना क्षेत्र स्थित टीनवाटांड के पास धनबाद-गया रेलखंड पर युवती का शव बरामद किया गया है। युवती की पहचान बिहार के औरंगाबाद जिले के मनहार की रहने वाली नेहा कुमारी के रुप में हुई है। शव मिलने की सूचना के बाद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
मामले की जांच में जुटी RPF की टीम
मिली जानकारी के मुताबिक सुबह ट्रैकमैन धनबाद-गया रेलखंड की अप और डाउन लाइन का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान अप लाइन के पोल संख्या 394/27 के पास एक युवती का शव पड़ा मिला। सूचना मिलने पर RPF की टीम घटनास्थल पहुंची और आसपास की जांच की।
मौके से मिले एक बैग में रखे आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों के आधार पर मृतका की पहचान नेहा कुमारी निवासी मनहार, जिला औरंगाबाद (बिहार) के रूप में हुई। बैग से दाउदनगर स्थित एक विद्यालय के छात्रों की मार्कशीट, नेहा के कॉलेज प्रमाणपत्र और अन्य महत्वपूर्ण कागजात भी बरामद हुए हैं।
Read More- Breaking News: सुबह हो गई मामू-प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रदर्शनकारियों में जश्न का माहौल
ट्रेन से गिरने से मौत की आशंका
प्रारंभिक जांच में RPF ने आशंका जताई है कि नेहा जिस ट्रेन से यात्रा कर रही थी, संभवतः उसी से गिरने के कारण उसकी मौत हुई। हालांकि, घटना के कारणों को लेकर अभी कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला गया है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
Read More- कोडरमा पुलिस का ‘ऑपरेशन ऑल आउट-3’-एक साथ 38 वारंटी और फरार अभियुक्त गिरफ्तार
परिजनों के अनुसार, नेहा दाउदनगर के डिवाइन स्ट्रीम मिशन स्कूल में शिक्षिका थीं। उनकी बहन लवली सिन्हा ने बताया कि शुक्रवार को स्कूल के बाद वह ट्यूशन पढ़ाने निकली थीं, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटीं। फोन पर संपर्क नहीं होने के बाद परिजनों ने स्थानीय थाने में गुमशुदगी का सन्हा दर्ज कराया था। घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार में शोक का माहौल है और परिजन कोडरमा के लिए रवाना हो गए हैं।
Read More- Breaking News: केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.