Koderma: कोडरमा पुलिस को विशेष अभियान ‘ऑपरेशन ऑल आउट-3’ चलाते हुए बड़ी सफलता मिली है। वारंटियों और फरार अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुल 38 वारंटी और फरार अभियुक्तों को गिरफ्तारकिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 24-25 जुलाई 2026 की रात जिलेभर में एक साथ चलाए गए अभियान चलाया गया। पूरे अभियान की मॉनिटरिंग स्वयं पुलिस अधीक्षक ने की।
मरकच्चो और डोमचांच थाना क्षेत्र में 7-7 गिरफ्तारियां
पुलिस ने जिले के सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया। सबसे अधिक सात-सात गिरफ्तारी मरकच्चो और डोमचांच थाना क्षेत्र से हुई। इसके अलावा चंदवारा और तिलैया डैम ओपी से पांच-पांच, कोडरमा और नवलशाही थाना से चार-चार, तिलैया थाना से तीन, सतगावां से दो तथा जयनगर थाना क्षेत्र से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
अभियान की सबसे अहम उपलब्धि लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी रही। डोमचांच थाना क्षेत्र के नावाडीह निवासी बंधु मेहता, जो करीब 20 वर्षों से फरार था, उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं जोड़ासीमर निवासी सुरेश सिंह और अशोक सिंह, जो लगभग 14 वर्षों से फरार बताए जा रहे थे, उन्हें भी पुलिस ने दबोच लिया।
Read More- Breaking News: केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
अपराधियों के खिलाफ आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ इस तरह के विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि अपराधियों के लिए कोडरमा में कोई जगह नहीं है और कानून से बचने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Read More- आधी रात को घर में लगी आग, 5 परिवार के नकदी-गहने समेत सारा सामान जला
पुलिस ने आम लोगों को भरोसा दिलाया कि जिले में शांति, कानून-व्यवस्था और भयमुक्त वातावरण बनाए रखने के लिए अभियान निरंतर जारी रहेंगे। अधिकारियों के अनुसार, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी और लंबित वारंटों के निष्पादन को प्राथमिकता देते हुए आगे भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।
Read More- Breaking News: सुबह हो गई मामू-प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रदर्शनकारियों में जश्न का माहौल
4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.