Breaking News: NEET-UG विवाद को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के बीच केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के बीच प्रदर्शनकारियों के बीच जश्न का माहौल है। छात्रों ने छात्र एकता जिंदाबाद के नारे लगाए और राष्ट्रगान गाया। इस दौरान NEET विवाद के बाद जान गंवाने वाले छात्रों की याद में दो मिनट का मौन भी रखा गया।
Breaking News: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा आंदोलन की एक उपलब्धि है-अभिजीत दीपके
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा आंदोलन की एक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि अभी उनकी अन्य मांगें भी बाकी हैं, जिनमें मृत छात्रों के परिवारों को एक करोड़ रुपये मुआवजा, पुलिस कार्रवाई और छात्रों पर दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग शामिल है। अभिजीत दीपके ने कहा कि आंदोलनकारियों का संघर्ष छात्रों के हितों को लेकर है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि सरकार के साथ बातचीत के दौरान वे अपनी बाकी मांगें भी रखेंगे। Read More- आधी रात को घर में लगी आग, 5 परिवार के नकदी-गहने समेत सारा सामान जलाBreaking News: जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह के सीजेपी की अहम बैठक
इधर, सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी के बीच बातचीत की तैयारी शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह कॉन्स्टिट्यूशन क्लब पहुंचे हैं। दोनों पक्षों के बीच बैठक में आगे की रणनीति और मांगों पर चर्चा होने की संभावना है। Read More- Breaking News: केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा NEET-UG विवाद को लेकर पिछले कई दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन चल रहा है। इस्तीफे के बाद भी आंदोलनकारियों का कहना है कि उनकी अन्य मांगों पर सरकार को फैसला लेना होगा। अब सबकी नजर सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच होने वाली बातचीत पर है। Read More- Breaking News: जंतर-मतर में पथराव के बाद लाठीचार्ज, पुलिसकर्मियों समेत कई घायल
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video










