Pakur: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पृथ्वीनगर गांव के मुखिया टोला स्थित एक घर में आधी रात को भीषण आग लग गई। जब आग लगी उस वक्त घर के पुरुष, महिला और बच्चे गहरी नींद में सो रहे थे। परिवार के सदस्यों को जैसे महसूस हुआ सभी लोग नींद से जागे और एक-एक कर सबको बाहर निकाला। तब तक एक दो सदस्य आंशिक रूप से झुलस गए। आग इतनी तेज थी कि परिवार के लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया।
लाखों रुपए, सोने की जेवरात समेत कई सामान जलकर खाक
इस अग्निकांड में 5 परिवार के लाखों रुपए, सोने की जेवरात, महत्वपूर्ण कागजात, घर का सामान, अनाज सहित सभी सामान जलकर खाक हो गया। हो-हल्ला होते ही गांव के लोग जुट गए। सबसे पहले अग्निशमन विभाग और पुलिस को सूचना दी गई। उसके बाद लोगों ने आग को बुझाने लगे।
चूंकि गांव का रास्ता संकीर्ण होने के कारण अग्निशमन का गाड़ी पहुंचने में थोड़ी विलंब हुआ। तब तक ग्रामीण अपनी सूझबूझ दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद कुछ हद तक आग पर काबू पा लिया था। इसी बीच अग्निशमन विभाग स्पॉट पर पहुंचे और पूरी तरह आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
करीब 10 लाख रुपए का नुकसान
जानकारी के अनुसार 1. अनारूल शेख, 2. मकसूद शेख, 3. माहमोद शेख, 4. हक साहेब, 5. माउनजेरा खातून के घर में आग लगी थी। घर के मुखिया पीड़ित अनारुल शेख ने बताया कि घर बनाने के लिए जमीन बेचे थे उसका पैसा, एक बेटी की तलाक हुई थी उस दौरान किए गए लेनदेन की पैसा आदि मिलाकर करीब 10 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
Read More- JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का बड़ा हमला, उठाई सीबीआई जांच की मांग
उचित मुआवजे की उठी मांग
फिलहाल ये स्थिति है कि रहने के लिए छत भी नहीं बची है। दूसरे के घर में रहने को मजबूर है। पीड़ितों ने प्रशासन से अपील किया कि सरकार से उचित मुआवजा दिया जाए। इधर अंचलाधिकारी सह प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार बेदिया ने बताया कि हल्का कर्मचारी को निर्देश दिया गया है कि घटना स्थल का मुआयना कर रिपोर्ट जमा करें, ताकि पीड़ितों को उचित लाभ दिया जा सके।
Read More- डोरंडा थाना प्रभारी पर गिरी गाज, लाइन हाजिर-अभिनंदन कुमार बने नए SHO
4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.