Dhanbad: धनबाद के तोपचांची थाना क्षेत्र स्थित सेंट थॉमस हाई स्कूल में ड्यूटी के दौरान एक सुरक्षा गार्ड की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी की। वहीं टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो अस्पताल पहुंचे और शोकाकुल परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक तथा अंतिम संस्कार के लिए 5 हजार रुपये की सहायता प्रदान की।
सेंट थॉमस हाई स्कूल में कार्यरत थे
तोपचांची थाना क्षेत्र के साहुबहियार स्थित सेंट थॉमस हाई स्कूल में कार्यरत सुरक्षा गार्ड राम प्रसाद बाउरी शनिवार की सुबह ड्यूटी पर थे। इसी दौरान उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और वे गिर पड़े। स्कूल प्रबंधन ने बिना देर किए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, साहुबहियार पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि राम प्रसाद बाउरी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे।विधायक मथुरा प्रसाद महतो 5 लाख रुपये का चेक सौंपा
घटना की सूचना मिलते ही तोपचांची थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इधर, टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और पारिवारिक सहायता के रूप में 5 लाख रुपये का चेक तथा अंतिम संस्कार के लिए 5 हजार रुपये की आर्थिक मदद सौंपी। विधायक ने परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video









