‘जनरेशन Z की जीत‘ बताया इस्तीफा
संजय राउत ने Dharmendra Pradhan के इस्तीफे को छात्रों के आंदोलन की बड़ी जीत करार दिया। उन्होंने कहा कि यह “जनरेशन Z की जीत” है और लंबे समय बाद युवाओं की आवाज़ ने केंद्र सरकार को बड़ा फैसला लेने के लिए मजबूर किया है। राउत ने यह भी दावा किया कि छात्रों के लगातार विरोध प्रदर्शन और जनदबाव के कारण सरकार को शिक्षा मंत्रालय में बदलाव करना पड़ा।छात्र आंदोलन के बीच आया इस्तीफा
धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार (25 जुलाई) को केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दिया। उनके इस्तीफे से पहले 28 जून से जंतर-मंतर पर छात्र संगठन पेपर लीक और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। इस आंदोलन को पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का भी समर्थन मिला था। वह छात्रों की मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे थे। उनके अनशन समाप्त होने के बाद से ही धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई थीं।विपक्ष भी लगातार कर रहा था इस्तीफे की मांग
Dharmendra Pradhan का इस्तीफा केवल छात्र संगठनों की ही नहीं, बल्कि विपक्षी दलों की भी प्रमुख मांगों में शामिल था। विपक्ष लगातार शिक्षा व्यवस्था, पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में कथित गड़बड़ियों को लेकर उनकी जवाबदेही तय करने की मांग कर रहा था। इस बीच 20 जुलाई को आयोजित ‘चलो संसद’ मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प हुई थी। घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसके बाद देश के कई हिस्सों में छात्र आंदोलन और तेज हो गया।अब किसे मिलेगी शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे के बाद नए शिक्षा मंत्री को लेकर कई नामों की चर्चा हो रही है। इनमें सबसे अधिक चर्चा देवेंद्र फडणवीस के नाम को लेकर है, लेकिन केंद्र सरकार या भाजपा नेतृत्व की ओर से अभी तक किसी भी नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में अब सभी की नजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेतृत्व के अगले फैसले पर टिकी है कि देश के सबसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों में से एक शिक्षा मंत्रालय की कमान आखिर किसे सौंपी जाती है।
विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









