कैसे हुआ हादसा?
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक संख्या JH10CA-4903 पर सवार तीन युवक रोहड़ाबांध से गौशाला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दूसरी ओर से बीआईटी सिंदरी से अपने घर लौट रहे रोहड़ाबांध निवासी लव कुमार (35) की बाइक से उनकी आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े और घायलों को तत्काल मदद पहुंचाई।हादसे में कौन-कौन घायल हुए?
इस दुर्घटना में घायल लोगों की पहचान इस प्रकार हुई है— • अरसद खान (16) – घुटने में चोट • समीर सिंह (17) – हाथ और पैर में गंभीर चोट • सुजय सिंह – हाथ और पैर में चोट • लव कुमार (35) – गंभीर रूप से घायल स्थानीय लोगों के अनुसार, तीनों नाबालिगों का इलाज रोहड़ाबांध के एक स्थानीय क्लिनिक में चल रहा है और उनकी स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।गंभीर घायल युवक को रिम्स किया गया रेफर
घटना की सूचना मिलने के बाद सरकारी एंबुलेंस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल लव कुमार को पहले चासनाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें एसएनएमएमसीएच, धनबाद रेफर कर दिया। वहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स, रांची भेजने की सलाह दी गई। हालांकि, परिजनों ने उन्हें धनबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। घायल के पिता बृज किशोर प्रसाद ने बताया कि हादसे में लव कुमार का दाहिना पैर टूट गया है और उनकी हालत पर डॉक्टर लगातार निगरानी रखे हुए हैं।पुलिस ने शुरू की जांच
सिंदरी थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना की सूचना पुलिस को मिल चुकी है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है और मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








