एक अगस्त को पुलिस को मिली थी सूचना
डीएसपी ने बताया कि एक अगस्त को पुलिस को सूचना मिली थी कि जगजीवन नगर स्थित जामुन पेड़ के पास एक युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा है। उसकी पहचान करण कुमार के रूप में हुई। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उसे पहले एसएनएमएमसीएच ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए बलियापुर रोड स्थित जेपी अस्पताल रेफर किया गया। वहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेजा गया।पुलिस ने मुख्य आरोपी कन्हाई लाल और शिव प्रकाश को किया गिरफ्तार
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी कन्हाई लाल भट्टाचार्य और शिव प्रकाश को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि करण कुमार कथित तौर पर कन्हाई लाल भट्टाचार्य के घर में चोरी की नीयत से घुसा था। उसे पकड़ने के बाद दोनों ने उसकी पिटाई की। शोर सुनकर आसपास के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने भी युवक के साथ मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









