झारखंड ने बढ़ाया मदद का हाथ: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए हेमंत सोरेन सरकार ने दिए 3 करोड़ रुपये, हिमंत बिस्वा सरमा ने जताया आभार
Jamshedpur के डबल डाउन बार के बाहर हुए चाकूबाजी कांड में जहां दो दिन पहले हिमांशु सिंह की मौत हुई थी। वही दूसरी तरफ हिमांशु के दोस्त प्रत्यूष ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है
रांची: असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए झारखंड सरकार ने बड़ा मानवीय कदम उठाया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से असम को 3 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। इस संबंध में उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को पत्र लिखकर झारखंड सरकार और राज्य की जनता की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।
मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में कहा कि असम इस समय विनाशकारी बाढ़ की त्रासदी से जूझ रहा है। इस आपदा में बड़ी संख्या में लोगों की जान-माल का नुकसान हुआ है और हजारों परिवार बेघर हो गए हैं। ऐसे कठिन समय में असम के लोगों के साथ खड़ा होना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार और राज्य के नागरिक बाढ़ प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं तथा राहत एवं पुनर्वास कार्यों में हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसी भावना के तहत राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री राहत कोष, असम में 3 करोड़ रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।
सक्षम नागरिकों से भी सहयोग की अपील
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड के सक्षम नागरिकों से भी अपील की कि वे आगे आकर असम के बाढ़ पीड़ितों की मदद करें। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में मानवता सबसे ऊपर है और सभी को जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए।
मां कामाख्या से की जल्द सामान्य स्थिति की प्रार्थना
अपने पत्र में मुख्यमंत्री ने असम के लोगों के साहस और धैर्य की सराहना करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी लोग एक-दूसरे का सहारा बन रहे हैं। उन्होंने मां कामाख्या से प्रार्थना की कि असम जल्द इस आपदा से उबरकर सामान्य जनजीवन की ओर लौटे। साथ ही आश्वस्त किया कि भविष्य में यदि अतिरिक्त सहायता की आवश्यकता होगी तो झारखंड सरकार हरसंभव सहयोग के लिए तैयार रहेगी।
हिमंत बिस्वा सरमा ने जताया आभार
झारखंड सरकार की इस सहायता पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार व्यक्त करते हुए राज्य सरकार और झारखंड की जनता का धन्यवाद दिया।
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis